Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
मॉनसून के मौसम में लगाएं इस रंग की लिपस्टिक
सबसे खास बात ये है कि ये लिप हर स्किन टोन और लिप शेप को सूट करेगी। तो चलिए फिर देर किस बात की अभी जानते हैं मॉनसून के लिप कलर्स के बारे में।
मॉनसून के दिनों में मौसम के बदलते मिजाज का असर हमारी लुक पर भी पड़ता है और इी वजह से हमें लिपस्टिक के कलर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
मॉनसून के मौसम में आपको वॉटरप्रूफ लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करना चाहिए वरना आपके फैशन सेंस का लोगों के सामने मज़ाक भी बन सकता है।
इस मौसम में बेवक्त की बारिश आपके लिप कलर को खराब कर सकती है इसलिए वॉटरप्रूफ लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करेंगी तो बेहतर होगा।

लिपस्टिक चुनते समय सबसे पहले जरूरी बात होती है कि आप कौन-से रंग के कपड़े पहनने वाली हैं।
जी हां, हमेशा अपने कपड़ों से मैचिंग की ही लिपस्टिक लगानी चाहिए वरना आपकी लुक बिगड़ भी सकती है। इसलिए जब भी बाहर जाएं तो अपने कपड़ों से मैचिंग की लिपस्टिक ही लगाएं।
ऐसे कलर्स चुनें जिन्हें आप सालभर किसी भी मौसम में और किसी भी जगह पर लगाकर जा सकती हों। अपने लिए लिप कलर चुनते समय आपको मौसम और जिस जगह आपको वो कलर लगाकर जाना है उसका ध्यान रखना चाहिए।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तूफानी और बारिश के मौसम में आपको किस तरह की लिपस्टिक या लिप कलर लगाने चाहिए। इन्हेंर आप कभी भी, किसी भी वक्त और किसी भी जगह लगाकर जा सकती हैं।
सबसे खास बात ये है कि ये लिप हर स्किन टोन और लिप शेप को सूट करेगी। तो चलिए फिर देर किस बात की अभी जानते हैं मॉनसून के लिप कलर्स के बारे में।

1. नैचुरल न्यूड लिप कलर
कई महिलाओं को सिंपल रहने से ज्यादा खूब सारा मेकअप करके बाहर निकलना पसंद होता है। ये महिलाएं दूसरों को आकर्षित करने के लिए संज-संवरकर ही घर से निकलना पसंद करती हैं।
ऐसी महिलाओं अपनी लुक में चार चांद लगाने के लिए नेचुरल न्यूड लिप कलर लगाना चाहिए। नैचुरल न्यूड लिप कलर आपके नैचुरल लिप कलर को ओवरकोट नहीं करेगा। नैचुरल न्यूड लिप कलर खरीदते समय आपको ग्लॉसी लिपस्टिक चुननी चाहिए।

2. मटैलिक लिप कलर
शहरों में लड़कियां लिपस्टिक के मामले में मटैलिक कलर काफी पसंद करती हैं। मॉनसून के महीने में मटैलिक कलर की लिपस्टिक आपकी सुंदरता को और भी ज्यादा निखारने का काम करती है। इससे आपके होंठ भी हाईलाईट होते हैं।
अगर आप मटैलिक लिप रेंज में जैली कोटिंग चाहती हैं तो आपको इसके शैंपेन शेड को चुनना चाहिए। लिपस्टिक के सेंटर में शैंपेन शेड लगाएं और किनारों पर अपना बेसिक लिप कलर लगाएं। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर कंसीलर जरूर लगाएं। इससे मटैलिक लिपस्टिक का लुक एकदम परफैक्ट आएगा।

3. कोकोआ चॉकलेटी लिप कलर रेंज
कोकोआ चॉकलेटी लिप कलर की रेंज में आपको भूरे यानि ब्राउन कलर की लिपस्टिक मिलेगी। इस रंग की लिपस्टिक की सबसे खास बात है कि ये किसी भी स्किन टोन के साथ फब जाती है। आपका रंग चाहे गोरा हो या सांवला, ब्राउन बेस्ड लिप कलर हर रंग पर जंचता है।
मॉनसून में कोकोआ चॉकलेटी लिप कलर को परफैक्ट लुक देने के लिए वॉटरप्रूफ लिपस्टिक ही चुनें। ऑफिस जा रहीं हैं तो कोकोआ चॉकलेटी कलर का डबल कोट लगाएं, वहीं अगर किसी पार्टी या मीटिंग के लिए जा रहीं हैं तो जितना गहरा कोकोआ चॉकलेटी लिपस्टिक का रंग होगा उतनी ही ज्यादा चमक आपके चेहरे की बढ़ेगी।

4. लैवेंडर लिपस्टिक
लैवेंडर लिपस्टिक में इतनी सारी वैरायटियां हैं कि आप कंफ्यूज़ हो जाएंगी। लैवेंडर लिपस्टिक में लाइट प्लम से लेकर डीप पर्पल तक सभी खूबसूरत रंग मिल जाएंगें। मॉनसून के महीने में ये रंग काफी अलग और अनोखे दिखते हैं। इससे आपके होंठ शेप में भी दिखते हैं।
अगर आपने लैवेंडर लिप कलर का काफी हल्का शेड खरीद लिया है तो परफैक्ट पार्टी लुक पाने के लिए आप इसका ओवरकोट भी लगा सकती हैं। अगर आपके पास गहरा पर्पल शेड है और आप हल्के रंग की लिपस्टिक चाहती हैं तो आपको इसे लगाने से पहले होठों पर थोड़ा लूज़ पाउडर लगाना चाहिए।

5. सदाबहार रहने वाला लाल रंग
साल के किसी भी दिन आप लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इस रंग की खास बात है कि आप ऑफिस या पार्टी से लेकर घर के किसी निजी कार्यक्रम में भी इसे लगाकर जा सकती हैं।
रैड लिपस्टिक तभी लगाएं जब आप इसको लेकर कॉन्फिडेंट हों। अगर आपको ज़रा भी लग रहा है कि ये रंग आपको सूट नहीं कर रहा तो इसे हटा दें।

6. दो लिप कलर
आजकल दो लिप कलर्स का फैशन भी खूब चल रहा है। इस ट्रेंड में आप अपने होंठों पर दो रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये काफी अनूठा ट्रेंड है। इसमें आप एक ही रंग के दो शेड या फिर कंट्रास्ट शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
बाहर जाने से पहले ये एक्सपेरिमेंट खुद पर ही करके देखें। हो सकता है कि ये आपको सूट ना करे इसलिए पहले इसे घर पर ही ट्राई करें। ब्लैक एंड व्हाइट की जगह दो कंट्रास्टिंग शेड चुनेंगी तो ज्यादा बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
