Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
मेकअप किट में क्यों रखना चाहिए ब्लोटिंग पेपर
ऑफिस के लिए तैयार होना हो या फिर पार्टी के लिए, हम हमेशा चाहते हैं कि हमारा मेकअप बरकरार रहे और खराब ना हो लेकिन ऐसा होता बहुत ही कम हो पाता है। चमकदार और ऑयली त्वचा के बीच में बहुत कम फर्क होता है और इस बात को समझने में हम अकसर मात खा जाते हैं।
गर्मी की वजह से भी स्किन ऑयली रहती है और गर्मी के मौसम में जब चेहरे पर पसीना आता है और हम उसे साफ नहीं करते हैं तो इससे त्वचा ऑयली, गंदी और बेजान दिखने लगती है।

चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी त्वचा के रोमछिद्रों में गहराई तक चली जाती है और आपके मेकअप को भी खराब करती है। ऐसे में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि चेहरे को साफ करके दोबारा मेकअप किया जाए। बस यहीं काम आता है ब्लोटिंग पेपर।
ब्लोटिंग पेपर कागज़ की एक पतली सी शीट होती है जो तेल को सोख लेती है और ये छोटे पैकेट में आती है जो कि बड़ी आसानी से आपके बैग में फिट हो सकता है। ये शीट चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाकर उसे घंटों तक मैट लुक देता है।
ब्लोटिंग पेपर की क्यों है ज़रूरत
अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको अपने पास ब्लोटिंग पेपर ज़रूर रखना चाहिए क्योंकि हर समय आप चेहरे को धोकर दोबारा मेकअप तो नहीं कर सकती हैं। ऑयली चेहरे को रेग़ुलर टचअप की ज़रूरत पड़ती है और ब्लोटिंग पेपर ये काम अच्छे से करता है। इस पेपर की छोटी स्ट्रिप्स मेकअप को खराब किए बिना ही चेहरे से तेल को सोख लेती है।
कैसे इस्तेमाल करें ब्लोटिंग पेपर
पैक में से एक शीट निकालें।
इस शीट को दबाएं और अपने चेहरे पर टी जोन (नाक, चिन और माथे) को साफ करें।
चेहरे से तेल को सोखने के लिए कुछ सेकेंड के लिए ब्लोटिंग पेपर को त्वचा पर छोड़ दें।
एक ही मोशन में ब्लोटिंग पेपर को खींच लें। पेपर को चेहरे पर रब या मूव ना करें वरना इससे आपका मेकअप बिगड़ सकता है।
चेहरे के बाकी हिस्से के लिए दूसरी शीट लें और यही प्रक्रिया दोहराएं।
हर घंटे में इस प्रक्रिया को दोहराने से चेहरे का तेल कम होने लगता है।
पेपर तेल सोखने के बाद ट्रांस्पेरेंट यानि पारदर्शी हो जाएगा। आपके चेहरे की चमक चली जाएगी और मेकअप भी अपनी जगह पर टिका रहेगा।
आपके चेहरे पर मैट लुक आ जाएगा। चेहरे के सभी हिस्सों के लिए अलग-अलग पेपर का इस्तेमाल करें।
मेकअप सेट करने में ब्लोटिंग पेपर
सनस्क्रीन और लिक्विड मेकअप या क्रीम बेस्ड मेकअप लगाने के बाद ब्लोटिंग पेपर शीट की मदद से चेहरे को थपथपाएं ज़रूर। ये पेपर त्वचा का सारा तेल सोख लेता है और मेकअप को परफेक्ट बनाए रखता है।
चेहरे की चमक के लिए ब्लोटिंग पेपर
बार-बार आप चेहरा तो नहीं धो सकती हैं और ना ही टचअप कर सकती हैं। ऐसे में चेहरे के मेकअप को खराब किए बिना स्किन पर से ऑयलीनेस और शाइन को हटाने के लिए ब्लोटिंग पेपर काम आता है।
नाक, माथे और चिन पर फ्रेश स्ट्रिप का इस्तेमाल करें और इसे कुछ सेकेंड के लिए स्किन पर ही रहने दें। ब्लोटिंग पेपर को चेहरे पर रब या मूव ना करें। ये मेकअप को खराब किए बिना ही चेहरे से तेल को हटा देता है।
लिपस्टिक को सेट करें
होठों पर लिपस्टिक लगाएं और फिर ब्लोटिंग पेपर से इसे ब्लोट कर दें। अब लिपस्टिक की दूसरी लेयर लगाएं। ब्लोटिंग पेपर लिपस्टिक में मौजूद ऑयल और इमोलिएंट्स को सोख लेता है। ब्लोटिंग पेपर आपकी लिपस्टिक को मैट फिनिश देता है और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है।
मार्केट में कई तरह के ब्लोटिंग पेपर उपलब्ध हैं या फिर आप घर बैठे ऑनलाइन भी इन्हें मंगवा सकती हैं।
ब्लोटिंग पेपर के विकल्प
नैचुरल पाउडर
हेंप
लैवेंडर
प्लेन और पाउडर फ्री
चैमोमाइल
ग्रीन टी
कई लोग चैमोमाइल और लैवेंडर ऑयल का ब्लोटिंग पेपर इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ लोगों को प्लेन और पाउडर फ्री ब्लोटिंग पेपर पसंद आता है। ये खुशबूरहित होते हैं और त्वचा के लिए बढ़िया रहते हैं।
टिप्स
ऐसे कुछ ब्लोटिंग पेपर होते हैं जो चेहरे पर ग्रीस छोड देते हैं। आपको ऐसी चीज़ों में पैसे खर्च करने हैं जो आपकी स्किन को फ्रेश और परफेक्ट दिखाए।
अब तो आप जान गई हैं ना कि आपको अपने पर्स में हमेशा ब्लोटिंग पेपर रखना चाहिए। ब्लोटिंग पेपर सस्ते या महंगे होते हैं लेकिन आपको अपने लिए सही प्रॉडक्ट चुनना है। ब्लोटिंग पेपर की मदद से आप ऑयली स्किन को अपना मेकअप खराब करने से बचा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
