Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Make up Tips : बोल्ड लाइनर से आप भी पा सकती हैं प्रिया प्रकाश की तरह बोल्ड आंखें

रातों-रात सुपरस्टार बनी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने बड़ी बड़ी अंखियों और कातिलाना अंदाज से हर किसी को अपना दिवाना बना लिया है। वैलेंटाइन डे से पहले इंटरनेट पर वायरल हुआ प्रिया का एक वीडियो। जिसमें वो अपनी सुंदर आंखों और भौंहों से फ्लटी एक्सपैरेशन दे रही है।
इस वीडियों को देख हर कोई उनकी आंखों में मर मिटा हैं। इस वीडियों को देखने के बाद प्रिया के आंखों के साथ ही उनके आई मेकअप की भी खूब तारीफे हो रही हैं। आज हम आपको प्रिया के आंखियों से गोली मारने की अदा के बाद उनकी खूबसूरत आंखों का राज बताने जा रहे हैं। आप प्रिया की इन टिप्स को अपनाकर उनकी तरह आईमेकअप से खूबसूरत आंखे पा सकती हैं।

खूबसूरत आंखों पर ये कहा..
कई बड़े टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे चुकी प्रिया प्रकाश से जब उनकी खूबसूरत आंखों का राज पूछा गया तो उन्होंने शर्माते हुए कहा 'मैनें अपनी आंखों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है। मेरी आंखें जैसी भी हैं वो नेचुरली हैं। शायद भगवान ने ही इन्हें इतना खूबसूरत बनाया है। दूसरी बात ये भी है कि जब से मेरा वीडियो वायरल हुआ है और लोग मेरी आंखों को खूबसूरती कह रहे हैं तब से मैं भी सोच रही हूं कि क्या मेरी आंखें वाकई में खूबसूरत हैं?'

प्रिया वारियर के आई मेकअप टिप्स
प्रिया के वायरल हुए इस वीडियो में जितने खूबसूरत उनके एक्सप्रेशन है उतनी ही खूबसूरत उनकी आंखें भी है। एक महिला को खूबसूरत दिखने के लिए उनकी आंखों का खूबसूरत दिखना बहुत जरुरी होता है। आईमेकअप से आज हम आपको प्रिया प्रकाश वॉरियर की तरह आई मेकअप करनी कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स-

जेल लाइनर
प्रिया की तरह आई मेकअप करने के लिए आप जेल लाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आंखों की वाटर लाइन में अच्छी तरह लाइनर और काजल लग पाता है।

बोल्ड लाइनर
एक ओर जहां लड़कियों की पसंद विंग्ड लाइनर बन रहा है वहीं प्रिया ने बहुत ही साधारण लाइनर लगाया हुआ है। जिस देखकर आप भी बहुत आसानी से लगा सकती हैं। प्रिया ने बोल्ड लाइनर लगाकर आंखों को बोल्ड लुक दिया है।

किनारे से दिया है बोल्ड टच
अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि प्रिया की आंखों में जिस तरह का लाइनर लगा है वो आगे से काफी पतला है और पीछे की तरह से मोटा है। बस इसे बोल्ड लुक देने के लिए लाइनर के ऊपर एक से दो बार परत लगाई गई हैं।

काजल और लाइनर हो एक ही समान
याद रखें कि अगर आप प्रिया की तरह लाइनर ट्राई करने जा रही हैं तो लाइनर के साथ उसी तरह का काजल भी ट्राई करें। तभी आपका लुक भी प्रिया की तरह ही आएगा।

बन गई रातों रात इंटरनेट सेंसेशन
केरल के त्रिचूर के विमला कॉलेज में बी कॉम की पढ़ाई कर रही प्रिया प्रकाश की फिल्म तीन मार्च को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के गाने के पहले डाले गए 26 सेकेंड के वीडियो से ही इंटरनेट पर बड़ा तहलका मचा था।



Click it and Unblock the Notifications
