Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अगर आपको भी पसंद है न्यूड लिपस्टिक तो इन बॉलीवुड दिवाज़ से लें आईडिया
मेकअप की बात करें तो लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रॉडक्ट है जिसके बिना आपका लुक अधूरा रहता है। गैट टू गैदर पार्टी, शादी या कैजुअल आउटिंग में भी आप लिपस्टिक से अपने लुक को निखार सकती हैं। लाल, ऑरेंज और गुलाबी लिपस्टिक सबसे ज़्यादा खूबसूरत लगती है लेकिन आजकल न्यूड लिपस्टिक ज़्यादा ट्रेंड में है। इसका उदाहरण हमारी बॉलीवुड दीवाज़ हैं।
ब्राइट और डार्क लिपस्टिक शेड से अलग न्यूड लिपस्टिक हमेशा हमारे लुक को नैचुरल और सिंपल दिखाती है। एलीगेंट और क्लासी दिखने वाले इस लुक में न्यूड लिपस्टिक लगाना कोई आसान बात नहीं है। इसमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में सेलेब्रिटीज़ के न्यूड लिपस्टिक लुक से आप प्रेरणा ले सकते हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का न्यूड लिपस्टिक लुक एकदम परफैक्ट दिखता है। जिस तरह से वो पिंक न्यूड लिपस्टिक लगाती हैं वो भी एथनिक कपड़ों के साथ वो काबिल-ए-तारीफ है। उन पर ये क्लासी के साथ-साथ एलीगेंट भी लगता है। आलिया वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक कपड़ों में न्यूड मेकअप लुक अपनाती हैं। ये लिपस्टिक नैचुरल और नो मेकअप लुक देती है।

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी का सेक्सी और बोल्ड लुक भी हमें उनकी तरह मेकअप करने के लिए प्रोत्साहित करता है। न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज़ का कॉम्बिनेशन बहुत बढ़िया रहता है। होंठों को ग्लॉसी टच देने के लिए अदिति ने न्यूड लिपस्टिक को चुना है और ये काफी हॉट भी लग रहा है।

सोनम कपूर
बॉलीवुड की परफेक्ट स्टाइल दीवा सोनम कपूर भी अपने हर लुक में एकदम परफेक्ट नज़र आती हैं। वो हर बार अपनी लिपस्टिक शेड के साथ एक्सपेरिमेंट करती नज़र आती हैं। कभी वो बोल्ड और डार्क लिपस्टिक में दिखती हैं तो कभी लेज़ी और नैचुरल न्यूड लिपस्टिक में। अपने आउटफिट के साथ मैच करती हुई न्यूड लिपस्टिक में सोनम बहुत स्टाइलिश और एलीगेंट दिखती हैं।

दीपिका पादुकोण
अपनी प्यारी सी मन मोह लेने वाली मुस्कान से लाखों लोगों का दिल चुराने वाली दीपिका पादुकोण भी रेड कारपेट और लॉन्च इवेंट्स पर न्यूड लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत नज़र आईं हैं। दीपिका पिंक से लेकर ब्राउन न्यूड शेड में नज़र आ चुकी हैं। इसमें दीपिका ने पीचिश पिंक न्यूड शेड लगाया है जोकि बहुत खूबसूरत लग रहा है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेसेस में से एक है जिन्होंने अपनी शादी तक पर न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। अपनी शादी और रिसेप्शन पर अनुष्का न्यूड लिपस्टिक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अनुष्का के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी न्यूड लिपस्टिक लुक को देख सकते हैं। इसमें भी अनुष्का ने न्यूड लिप कलर पर ग्लॉसी टेक्सचर अपनाया है।



Click it and Unblock the Notifications
