Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
अपनी शादी में बनना चाहती हैं दीपिका जैसी दुल्हन तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

लंबे इंतज़ार और बेसब्र पलों के बाद आख़िरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें फैंस को सीधे इटली से देखने को मिल ही गई। इन दोनों सितारों ने कोंकणी और सिंधी रस्मों से शादी की और एक दूसरे को अपना बनाया।
इस शादी की जो दो तस्वीरें अभी तक मिल पायी हैं, उन्हें देख कर हर कोई दीपिका की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारे रणवीर और दीपिका ने अपने इस खास दिन के लिए सब्यसाची के डिज़ाइन किये हुए जोड़े पहनने का फैसला किया।
उनकी ड्रेसेस के अलावा, दीपिका का मेकअप कुछ ऐसा था जिसने सभी ब्यूटी ब्लोगर्स की नज़रें चुरा लीं। पिछले कुछ वक़्त से बॉलीवुड में हुई शादियों में कम से कम मेकअप करने का ट्रेंड चल रहा है, जैसा हमें अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की शादी में देखने को मिला। इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए दीपिका पादुकोण ने बेहतरीन तरीके से अपनी शादी में न्यूड मेकअप कैरी किया।

अपनी शादी के पहले दिन, दीपिका ने न्यूड मेकअप के साथ ब्राउन स्मोकी आई मेकअप किया और लिपस्टिक के लिए उन्होंने ब्राउन शेड का ही न्यूड कलर चुना। आईब्रो की शेप और साथ में उनकी लाल बिंदी ने गोल्डन साड़ी के साथ उनके लुक को कम्पलीट किया।

सिंधी ब्राइडल लुक की बात करें तो दीपिका ने इस दिन आई मेकअप पर ज़्यादा ध्यान दिया। अपने लाल जोड़े के साथ उन्होंने गोल्डन स्मोकी मेकअप चुना। अपने आई मेकअप के साथ लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक बार फिर हल्की और न्यूड शेड की लिपस्टिक चुनी।
इन तस्वीरों को देखकर एक बात साफ़ हो चुकी है कि शादी के दिन हेवी मेकअप करने का सिलसिला फ़िलहाल के लिए थमने लगा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ अब अपनी शादी के लिए हल्का मेकअप ही करना चाहते हैं।
अगर आप भी अपनी शादी की तैयारियों में लगी हैं तो इन न्यूड मेकअप लुक्स को ट्राई करें। ब्यूटी से संबंधित और लेखों के लिए देखें बोल्डस्काई हिंदी का सौंदर्य सेक्शन।



Click it and Unblock the Notifications
