Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
ब्लू आईशैडो लुक कर रहा है ट्रेंड, ट्राई करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
मेकअप करना काफी मुश्किल काम होता है क्योंकि इसमें आपकी एक छोटी सी गलती भी पूरे चेहरे को बिगाड़ देती है। हालांकि, मेकअप से परफेक्ट लुक पाना कोई आसान बात नहीं है। फाउंडेशन, कंसीलर और लिपस्टिक आदि तो लगाना फिर भी आसान है लेकिन आंखों का मेकअप करना खासतौर पर आईशैडो लगाने के लिए कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है जिनके बाद ही आंखें आकर्षित और खूबसूरत नज़र आती हैं।
आईशैडो आंखों को डाइमेंशन देता है और उनकी खूबसूरती को निखारता है। आपको अपनी आंखों की सुंदरता को उभारने के लिए कई रंगों के आईशैडो मिल जाएंगे जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकती हैं।

इनमें से नीला यानि ब्लू आईशैडो ऐसा है जो इन दिनों खूब ट्रेंड में चल रहा है। अपनी आंखों को बोल्ड और ग्लैमरस लुक देने के लिए ज़्यादातर महिलाएं ब्लू आईशैडो लगा रही हैं। इस आईशैडो के साथ आप सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।
अगर आप भी इस ब्लू कलर के आई शैडो को ट्राई करना चाहती हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए परफेक्ट तरीके से ब्लू आईशैडो लगाने के टिप्स दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि आपको आईशैडो लगाने की ज़रूरत क्यों है।
क्यों ज़रूरी है आईशैडो
आईशैडो एक ऐसा मेकअप आईटम है जो कि आपकी आंखों की गहराई और खूबसूरती को निखारता है। ये आईब्रोज़ के नीचे और आई लिड के ऊपर लगाया जाता है। इससे आंखे एकदम चमक उठती हैं।
आईशैडो के बिना मेकअप अधूरा सा लगता है। वहीं दूसरी ओर आईशैडो लगाने पर आप बड़ी आसानी से दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।
कैसे लगाएं आईशैडो
चलिए अब जानते हैं आईशैडो लगाने के टिप्स। इनसे आप अपने मेकअप गेम को एक अगले ही स्तर तक लेकर जा सकती हैं।
आई क्रीम
थोड़ी सी आई क्रीम लें और उसे आंखों के आसपास की त्वचा पर लगाएं। इसे उंगलियों की मदद से फैलाएं। इससे आसानी से त्वचा में रम जाती है। आई क्रीम लगाने से त्वचा अच्छी तरह से मॉइश्चराइज़ और हाइड्रेट रहती है।
कंसीलर भी है ज़रूरी
कंसीलर मेकअप में बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि ये चेहरे को निखार कर डार्क सर्किल को छिपा देता है और आंखों के आसपास की त्वचा के रंग को भी साफ करता है। कंसीलर कंसीलिंग के अलावा आईशैडो और अन्य आई मेकअप आइटम के लिए बेस तैयार करता है।
काजल लगाएं
अब आपको आंखों पर काजल लगाना है और ये परफेक्ट आईशैडो लगाने का अगला स्टेप है। एक काजल लें जोकि क्रीमी टेक्सचर का हो और लंबे समय तक चल सके। आंखों के बाहरी और अंदरूनी कोनों पर काजल लगाएं। दोनों को किनारे पर आकर मिला दें।
डिफ्यूज़ आई लुक
ब्लैक काजल लगाने के बाद उसे क्लीन ब्लेंडिंग ब्रश से ब्लेंड कर लें। इससे डिफ्यूज़ आई लुक आएगा जिससे आंखें और भी ज़्यादा खूबसूरत लगेंगी। हालांकि, ब्रश को बीच के हिस्से से टच ना करें।
आई लिड पर ब्लू आईशैडो लगाएं
अब आपका अगला स्टेप होगा मेटालिक ब्लू आईशैडो को आईलिड पर लगाना। आईशैडो ब्रश को मेटीरियल में डुबोएं और आईलिड पर आराम से लगाएं। इसके बाद हल्का सा ब्राउन आईशैडो लगाएं। इससे आंखों को परफेक्ट लुक मिलेगा।
ऐसे बड़ी दिखेंगी आंखें
बड़ी आंखें दिखानी हैं तो आपको आंखों को दोनों तरफ से हाइलाइट और ब्राइट करना होगा। इसके लिए ब्लैक आईशैडो सबसे बेस्ट रहता है। ब्लैक आईशैडो लगाएं और उसे ब्रश से ब्लेंड करें जिससे आंखें बड़ी नज़र आएं।
फाइनल टच
आई मेकअप को फाइनल टच देने के लिए आप मस्कारा भी आईलैशेज़ पर लगा सकती हैं। बोल्ड लुक के लिए आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एक बढ़िया स्मज फ्री काजल अपनी आंखों की वॉटर लाइन पर लगाएं।
आईशैडो लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
आंखों के आसपास की त्वचा को मेकअप से पहले साफ कर लें।
ब्लेंडिंग के लिए आपको अलग-अलग साइज़ के आईशैडो ब्रश की ज़रूरत पड़ सकती है।
दो अलग आईशैडो कलर का इस्तेमाल करें।
कॉटन बॉल या कपड़े की जगह वाइप का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications