Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ऐसे लगाएं लिपस्टिक.. Kissing करने के बाद भी नहीं छूटेगी
बिना लिपस्टिक के आपका मेकअप अधूरा सा लगता है। लिपस्टिक न सिर्फ आपके चेहरे का नूर बढ़ाता है बल्कि ड्रेस के साथ अगर मैच करके लगाया जाएं तो आपको ए-वन लुक भी देता है। जहां कॉलेज गॉइंग गर्ल्स अपना नया नया फैशन सेंस इम्प्रूव करने के लिए लिपस्टिक में रुचि दिखाती है, वहीं महिलाएं अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए डिफरेंट शेड लगाना पसंद करते हैं। कई बार ये लिपस्टिक किस करने के बाद पार्टनर के चेहरे पर लव इम्प्रेशन छोड़ देते हैं।
इसलिए आज हम कुछ ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं, कुछ आसान तरीके जिन्हें अपनाकर आपको अपनी लिपस्टिक को बार-बार टचअप नहीं देना पड़ेगा। आइए जानते है कि किस करने के बाद भी कैसे आपकी लिपस्टिक टिकी रहेगी।

स्क्रब और मॉइश्चराजर करते रहें
लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके होंठ स्वस्थ हों, वरना लिपस्टिक भी फटी-फटी नजर आएगी। होंठों को समय-समय पर स्क्रब की मदद से साफ करती रहें ताकि ये स्मूद रहें और इनको मॉइश्चराइज करते रहना भी जरूरी है।

लगाए लिप लाइनर
लिप पेंसिल में लिपस्टिक की तुलना में ज्यादा वैक्स होता है जिस वजह से वह हमारे होंठों पर एक बैरियर बना देते हैं और लिप कलर होंठों के बाहर नहीं निकलता। इसलिए लिपलाइनर से शेप बनाकर लिपस्टिक लगा लें।

प्राइमर लगाएं
लिप प्राइमर लिपस्टिक को टिकाएं रखने में मदद करता है इसका इस्तेमाल लिप लाइनर, लिपस्टिक और लिप ग्लॉस लगाने से पहले करना चाहिए। प्राइमर का इस्तेमाल करने से होंठ की सतह स्मूथ हो जाती है जिससे लिपस्टिक बाहर नहीं फैलती।

लिप ब्रश का इस्तेमाल करें
अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक दिन भर परफेक्ट बनी रहे तो इसके लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक से सीधे होंठों पर एक ही मोशन में लिप कलर लगाने की बजाए अगर आप ब्रश का इस्तेमाल करेंगी तो फिनिशिंग भी बेहतर होगी और लिपस्टिक देर तक होंठों पर टिकी रहेगी।

लगाए दो कोट
लिपस्टिक का पहला कोट लगाने के बाद उसे हल्का करना भी जरूरी है। इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता। अब आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार हल्का या गाढ़ा, दूसरा कोट लगा सकती हैं।

ब्लोटिंग करें
लिपस्टिक को लम्बी देर तक टिकाएं रखने के लिए लिप ब्लोटिंग करें। टीशू पेपर को होंठों के बीच कुछ देर तक दबाकर रखें। ऐसा करने से लिप्स पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।उसके बाद होंठों पर लिपस्टिक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications