Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
कॉलेज जाने वाली हर लड़की के पास होने चाहिए ये 6 मेकप प्रोडक्ट्स
कॉलेज जाना लाइफ के सबसे अच्छे पलों में से एक होता है। यहां पर आपको तरह तरह के फैशनेबल लोग दिखेंगे। लड़कियां जब स्कूल से निकलती हैं तो कॉलेज में उन्हें थोड़ा बहुत तैयार हो कर जाने का मौका मिलता है। ऐसे में जरुरी है कि खुद को अच्छी तरह से ग्रूम कर के ही जाया जाए।

स्कूल में तो मेकअप नहीं चलता मगर कॉलेज में ऐसी कोई पाबंदी नहीं होती। चेहरे पर थोड़ा बहुत मेकअप करन में कोई हर्ज नहीं है इसलिये आज हम आपको बताएंगे कि कॉलेज गोइंग गर्ल्स अपने पर्स में कौन कोन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स रख सकती हैं।

1. BB क्रीम:
ब्यूटी बाम या फिर ब्युटी बेनिफिट के नाम से पहचाने जाने वाली यह क्रीम अब मार्केट में बहुत कॉमन हो चुकी है। स्किन को मीडियम व लाईट करवरेज देने वाली यह क्रीम स्किन टोन को भी बनाए रखती हैं। साथ ही डेली मॉइश्चराइजर कि तरह काम करने वाली यह क्रीम त्वचा का सूरज से भी बचाव करती है। जिन्हें ज्यादा मेकअप लगाना का रास नहीं आता उनके लिए यह क्रीम बिलकुल सही चॉइस है। इन दिनों कुछ बीबी क्रीम्स ऐसी भी है जो स्किन को लाइट इफेक्ट भी देती है। लास्ट मिनट में फिक्स हुई डेट या मिटिंग में यह क्रीम आपको परफेक्ट लुक दे सकती है। बस अच्छे से मुंह धोकर बीबी क्रीम लगाकर पसंदीदा लिपस्टिक लगाकर लुक को पूरा कर सकती हैं।

2. मस्कारा
आपकी आंखों को बड़ा और सुंदर लुक देना हेा तो मस्कारा काफी काम आ सकता है। आप इससे एक बढियां लुक तो पा ही सकती हैं साथ में प्रेजेंटेबल भी दिख सकती हैं। कोशिश करें कि आप एक अच्छी क्वालिटी का मस्कारा ही खरीदें खासतौर पर जो वॉटर प्रूफ हो। यदि गर्मी में पसीना आए तो मस्कारा टिका रहे, ऐसा ही कोई मस्कारा लें। एक बात का जो आपको ध्यान में रखना है वह यह कि अपने मस्कारे को हर 6 महीने में बदलती रहें नहंी तो वह खराब हो सकता है।

3. कंसीलर
यदि आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं या फिर मुंहासों के निशान पड़े हुए हैं तो कंसीलर उसे छुपाने में काफी मदद करता है। अगर आप आंखों के नीचे के काले घेरों को छुपाना चाहती हैं तो इसके लिए क्रीम युक्त कंसीलर चुनें, जो लिक्विड या बाम के प्रकार में मिलता है। दाग धब्बे छुपाने के लिये एक सॉलिड कंसीलर चुनें, जो बेहतर कवरेज दे सके। ऐसे कंसीलर स्टिक फॉम्र्युले में आते हैं। यह टच-अप्स के लिए बेहतर होते हैं। साथ ही यह टी-जोन को भी लंबे समय तक कवरेज देते हैं। सही कलर मैचिंग के लिए कई सारे शेड्स वाला कंसीलर पैलेट लें, जिसे आप जरूरत पडने पर एक-दूसरे के साथ ब्लेंड भी कर सकें।

4. ब्लश
मेकअप किट में सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट, ब्लश होता है जो चेहरे पर दमक लाने के काम आता है। अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से ब्लश टोन लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर भद्दापन नजर नहीं आएगा। महिलाओं के लिए, खासकर गोरी महिलाओं के लिए सॉफ्ट पिंक, लाइट कोरल और पीच कलर के ब्लश मार्केट में उपलब्ध होते हैं। अगर डार्क लुक देना हो, इसमें ही डार्क शेड भी मिल जाते हैं।

5. टिंटिड लिप बाम
अपने पर्स में एक लिप बाम जरुर रखें। ऐसे लिप बाम आपके होंठो को हाइड्रेट तो करते ही हैं साथ में लिप्स को एक अच्छा कलर भी देते हैं। यह दिखने में भी बिल्कुल फेक नहीं लगते है।

6. काजल
काजल चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम करता है, क्योंकि इसके बिना सारा मेकअप अधूरा लगता है। खासकर जिन लड़कियों की आँखें बड़ी-बड़ी हों उन पर तो काजल खूब जँचता है। कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिये वॉटर प्रूफ काजल काफी अच्छा हेाता है। ये लगाने के बाद नहीं फैलते हैं, लेकिन यदि आप पैंसिल काजल का प्रयोग कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रहे कि वह ज्यादा नुकीली न हो। क्योंकि, यह आँखों में चुभ सकती है। साथ ही वॉटरप्रूफ काजल लगाने से न तो यह फैलता है और यह लंबे समय तक टिका रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
