Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कैसे पाएं करीना कपूर खान जैसे चीकबोंस?
करीना कपूर खान का पार्टी लुक और सिंपल चिकी लुक लोगों को बहुत पसंद आता है। करीना के चीकबोंस यानि की गाल बहुत ज़्यादा उभरे हुए हैं और करीना भी अपने चेहरे के इन फीचर्स को दिखाने में गुरेज़ नहीं करती हैं।
चीकबोंस हमारे चेहरे को हाइलाईट करते हैं और अगर आप कम मेकअप भी करती हैं तो भी ये चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने में मदद करते हैं। अब आपका भी मन कर रहा होगा करीना की तरह चीकबोंस पाने का।

आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह आप भी करीना कपूर की तरह खूबसूरत चीकबोंस पा सकती हैं।
बेस का काम
कोंटूरिंग शुरु करने से पहले मेकअप बेस को अच्छी तरह से लगा लें। सही तरह से फाउंडेशन लगाएं। अपनी स्किन टोन से मैच होता हुआ फाउंडेशन लगाएं और उसे ब्लेंड करें। ब्लेंडिंग ध्यान से करें क्योंकि कोंटूर्स फाउंडेशन के मुकाबले थोड़ा सा गहरा होता है और अगर आप फाउंडेशन को अच्छे से ब्लेंड नहीं करेंगी तो स्किन पर पैचेज़ नज़र आएंगे।
ब्रॉन्ज़र/कॉन्टूर लगाएं
करीना कपूर की तरह परफेक्ट चीकबोंस पाने के लिए आपको अपनी स्किन टोन से मैच होता हुआ ब्रॉन्ज़र चुनना होगा। आप क्रीम बेस या पाउडर बेस ब्रॉन्ज़र भी चुन सकती हैं। शिमरी या ग्लिटरी ब्रॉन्ज़र चुनने की गलती ना करें। हमेशा ऐसा ब्रॉन्ज़र चुनें जो आपके स्किन टोन से तीन गुना डार्क हो। इससे आपकी चीकबोंस ज़्यादा अच्छे से उभर कर आएंगे।
एंगुलर ब्रश से चीकबोंस पर ब्रॉन्ज़र एप्लाई करें और इस दौरान गालों को अंदर खींचें। अब ऊपर की ओर इसे ब्लेंड करें। हेयरलाइन की ओर भी ब्लेंड करें। आप माथे को भी कॉन्टूर कर सकती हैं। माथे से लेकर हेयरलाइन तक कॉन्टूर लगाएं और उसे नीचे की ओर ब्लेंड करें।
इसे हाइलाइट करें
करीना की तस्वीर पर गौर करें तो आप पाएंगे कि उनके गाल सबसे ज़्यादा हाइलाइट किए गए हैं और ये सिर्फ अकेले ब्रॉन्ज़र का काम नहीं है। इसके लिए आपको हाइलाइटर की ज़रूरत भी पड़ती है।
कुछ रंग डालें
करीना जैसे चीकबोंस पाने से आप बस एक कदम दूर हैं। अब गालों को गुलाबी और शिमरी करने का समय है। अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ ब्लश चुनें और हल्के से गालों पर इसे लगाएं।
इन टिप्स को ध्यान में रखें
कम ही ज़्यादा है। कोंटूरिंग ज़्यादा ना करें वरना इससे आपके चेहरे के फीचर्स उभरकर नहीं आ पाएंगे। इसलिए कोंटूरिंग कम ही करें।
निवेश महत्वपूर्ण है। सही प्रॉडक्ट चुनने में गलती या समझौता ना करें। हमेशा अपनी स्किन टोन से 2 या 3 शेड डार्क रंग ही चुनें।
अगर आप क्रीम बेस कॉन्टूर चुनती हैं तो यही काफी है। क्रीम बेस में पाउडर बेस कॉन्टूर मिलाने की गलती ना करें वरना इससे आपका पूरा मेकअप बिगड़ जाएगा।
कॉन्टूर को सही तरीके से लगाएं। अपने चेहरे की शेप के अनुसार मेकअप लगाएं।
आपका चेहरा बेजान या बैरंग नहीं दिखना चाहिए। अपने चेहरे को ज़िंदगी दें। इसके लिए कोंटूरिंग के बाद अपने गालों पर ब्लश करें। आप पिंक या पीच शेड के साथ थोड़ा शिमर भी यूज़ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
