Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नवरात्रि में फॉलो करें ये टिप्स, पसीने में नहीं बहेगा मेकअप
नवरात्रि के जश्न की तैयारियां ज़ोरों पर है। कहीं गरबा की धूम है तो कहीं डांडिया नाईट का आयोजन। नवरात्रि एक ऐसा वक़्त है जब महिलाएं चटक रंग के कपड़ों में सजती हैं और चेहरे और बालों के लिए ट्रेंडी मेकओवर कराती हैं।
मगर नवरात्रि के उत्स्व के दौरान उनकी एक ही चिंता रहती है और वो है उनका मेकअप। वो चाहती हैं कि डांस, पार्टी, गरबा और डांडिया की मौज मस्ती के बीच भी उनका मेकअप बरकरार रहे और पार्टी से वापस लौटने तक उनका चेहरा पिक्चर परफेक्ट रहे।
आज के समय में कुछ भी नामुमकिन नहीं है और ये बात आपके मेकअप पर भी लागू होती है। आप इन फंक्शन्स को एन्जॉय करने के लिए बेझिझक स्वेट-प्रूफ मेकअप अपना सकती हैं।
स्वेट प्रूफ मेकअप के लिए ये है आसान टिप्स

फेस पाउडर ना लगाएं
स्वेट प्रूफ मेकअप पाने के लिए सबसे पहला और ज़रूरी स्टेप है कि आप फेस पाउडर का इस्तेमाल ना करें। आप फेस पाउडर की जगह अपने ऑयल फ्री क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं जो आपके चेहरे को चिपचिपा ना बनाएं।

कम से कम रखें बेस
अगर आप स्वेट प्रूफ मेकअप करने जा रही हैं तो इस बात को हमेशा याद रखें कि आप जितना कम मेकअप करेंगी आपका चेहरा उतना ज़्यादा स्वेट फ्री नज़र आएगा। आप ये बिल्कुल नहीं चाहती होंगी कि डांस करने के दौरान आपका फाउंडेशन खराब हो जाए। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से एक फायदा ये भी है कि आप खूबसूरत तो लगेंगी ही साथ ही आपका चेहरा केकी नज़र नहीं आएगा।

प्राइमर का करें इस्तेमाल
प्राइमर का अहम काम मेकअप को उसकी जगह पर टिकाना है। इस वजह से यदि आप चाहते हैं कि पसीने या पानी की वजह से आपका मेकअप बहे नहीं तो प्राइमर का इस्तेमाल ज़रूर करें। एक बार जब आप मॉइशचराइज़र लगा लें तब आप प्राइमर के लिए जाएं और फिर फाउंडेशन अप्लाई करें।

ना लगाएं फाउंडेशन की भारी भरकम परत
ये एक ऐसी चीज़ है जिसे हमेशा आपको ध्यान रखना चाहिए। हमेशा हल्के और ऑयल फ्री मैट फिनिश फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए जो आपके चेहरे को खिला खिला दिखाए। लाइटवेट फाउंडेशन का एक लाभ ये भी होता है कि ये जल्दी पसीने में बहता नहीं है।

डार्क रंगों से बचें
इस तरफ आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आप सूरज की रौशनी में बाहर जा रही हैं तो आपको मेकअप में डार्क कलर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि आप ऐसे समय में स्मोकी आई या डार्क-ह्यूड ब्लश का प्रयोग ना करें क्योंकि स्मज या खराब होने पर ये जल्दी नोटिस हो जाते हैं। इसकी बजाय आप हल्के रंग का चुनाव करें और सिंपल कैट आईलाइनर के साथ हल्की आईशैडो लगाएं।

फेशियल मिस्ट/ब्लॉटिंग पेपर हमेशा रखें साथ
अगर आपको आमतौर पर पसीना ज़्यादा आता है तो अपने बैग में हमेशा ब्लॉटिंग पेपर रखें। अगर आप घर से बाहर हैं और आपको लग रहा है कि पसीना निकलना शुरू होने वाला है तो आप ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करके बिना मेकअप खराब किये उसे सूखा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
