Latest Updates
-
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार'
सिर्फ लुक के लिए ही नहीं, लिप्स की हेल्थ के लिए भी ज़रूरी है लिपस्टिक

जब आप मेकअप करने के बिल्कुल मूड में नहीं रहती हैं तब आपकी लिपस्टिक आपका सारा काम आसान कर देती है। आपकी स्किन टोन पर सूट करती हुई लिपस्टिक का शेड आपका पूरा लुक ही बदल देने के लिए काफी होती है।
होठों की खूबसूरती को निखारने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल काफी पहले से होता आ रहा है। वाइब्रेंट और हल्के, दोनों ही तरह के रंग अब मार्केट में उपलब्ध हैं और आपके लुक को कम्पलीट करने वाली लिपस्टिक चुनना इतना भी मुश्किल काम भी नहीं है।

लेकिन हम सभी के मन में एक बार तो ये ख्याल आता ही है कि आखिर लिपस्टिक लगाना क्यों ज़रूरी है या फिर क्या सच में लिपस्टिक लगाने की ज़रूरत है भी। लिपस्टिक से जुड़े आपके मन में जो सवाल हैं उनके जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।
इस लेख में हम लिपस्टिक लगाने के फायदे के बारे में बता रहे हैं और साथ ही कि क्यों इसे अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करना चाहिए। जानते हैं कि इसके क्या क्या फायदे हैं।

होठों को रखता है हाइड्रेट
शरीर के दूसरे हिस्सों की ही तरह होंठ भी हैं और इन्हें भी हाइड्रेट रखने की ज़रूरत होती है ताकि ये हमेशा माइशचराइज़ दिखें। इससे होठों का खुरदुरापन कम होगा और ये मुलायम नज़र आएंगे। इन दिनों बाज़ार में मिलने वाले सभी लिपस्टिक में विटामिन ई, आर्गन ऑयल, कोकोआ बटर या शीया बटर रहता है जो होठों को नरम और मुलायम रखते हैं।

सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से रखता है सुरक्षित
हम जब भी घर से बाहर धूप में निकलते हैं तो सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। ठीक इसी तरह धूप में किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए कॉस्मेटिक कंपनियां अब ऐसी लिपस्टिक ला रही है जो होठों की रक्षा करे। ये होठों को शुष्क, टैनिंग और डैमेज से बचाते हैं। आमतौर पर लिपस्टिक में एसपीएफ 15 मौजूद रहता है।

आपकी मुस्कान को देता है चमक
लिपस्टिक आपकी मुस्कान को और खूबसूरत बना देता है। बस इस बात का ख्याल रखें कि आप कौन से रंग की लिपस्टिक चुन रही हैं। अगर आपके दांतों में हल्का पीलापन है और आप उसके प्रभाव को कम करना चाहती हैं तो पर्पल, डार्क रेड जैसे रंग चुन सकती हैं। अगर आप अपनी स्माइल को वाइब्रेंट रखना चाहती हैं तो सलाह दी जाती है कि आप हल्के रंगों का चयन ना करें क्योंकि ये काफी नेचुरल लगते हैं।

लिप्स को देते हैं आकार
क्या आप ये जानते हैं कि लिपस्टिक आपके होठों के सही आकार को उभारने में मदद करता है। लिपस्टिक आपके होठों को सही शेप देने का काम करता है। चेहरे का अहम हिस्सा होने की वजह से ज़्यादातर मौकों पर होठों पर ही अटेंशन जाता है। आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक लिपस्टिक की मदद से अपने होठों को भरा हुआ या पतला दिखा सकते हैं।

आंखों को भी है उभारता
जिस तरह से लिपस्टिक आपकी मुस्कान को बेहतर बना सकती है, उसी तरह ये आंखों की खूबसूरती को भी बढ़ाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें चेहरे पर उभरी हुई पता चले तो बस लिपस्टिक का शेड लगाना ना भूलें। बस इस बात का ख्याल रखें की लिपस्टिक का शेड अापने सही चुना हो।



Click it and Unblock the Notifications
