Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
नकली आईलैशेज लगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
Make Up
oi-Staff
By Divya Sahu
नकली आईलैशेज लगाना भी एक आर्ट है। ये देखा भी गया है कि सही आईलैशेज का चुनाव और उसे लगाने के सही तरीके से किसी की खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं। और ये बात सच भी है।
फेक आईलैशेज आपकी आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखा सकता है। आप इनका इस्तेमाल करके अपने पूरे लुक में थोड़ा ड्रामा शामिल कर सकते हैं और इसके लिए आपको सही आईलैशेज का चुनाव करना भी जरूरी है। उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे आप कैसे लगाते हैं।

आज आसान स्टेप्स के जरिये जानते हैं कि आप कैसे फेक आईलैशेज लगा सकती हैं और इसके लिए किन किन चीजों की जरूरत है।

आईलैशेज लगाने के लिए चाहिए ये सामान
नकली आईलैशेज
मस्कारा
आईलाइनर
आईलैश ग्लू
चिमटी

इन स्टेप्स को करें फॉलो
- नकली आईलैशेज लगाना बहुत मुश्किल काम नहीं है। बस इसके लिए आपको समय, थोड़ा धैर्य और इसे लगाने की सही जानकारी की जरूरत है। सबसे पहले अपनी आंखों की असली पलकों को साफ़ करें। आप इसके लिए बिना इस्तेमाल की हुई मस्कारा ब्रश का उपयोग करें और वहां मौजूद किसी भी तरह की गंदगी के कण को साफ़ कर लें। ये करने के बाद अगला स्टेप है फेक आईलैशेज लगाना।
- इसके लिए आप आईलैश ग्लू लें और बहुत सावधानीपूर्वक फेक आईलैशेज के अंदरूनी हिस्से की स्ट्रिप पर लगएं। आप इस काम के लिए किसी छोटे ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब अगले स्टेप में, ग्लू लगे हुए आईलैशेज को अपनी आंख के पास लाएं और आपकी जो असली पलकें हैं उसके ठीक ऊपर लगाएं।
- कुछ मिनट तक रुकें ताकि ग्लू पूरी तरह से सुख जाए। अब दूसरी आंख पर पलक लगाने के लिए भी यही स्टेप्स फॉलो करें।
- आईलैशेज लगाने के बाद अब अगले स्टेप्स पर चलते हैं और वो है मस्कारा लगाना।
- अगर आप ड्रामाटिक लुक चाहती हैं तो बस फेक आईलैशेज लगाएं और फिर उसे मस्कारा की मदद से कर्ल कर लें। इस दौरान ध्यान रहे कि फाइनल टच के लिए आप मस्कारा का डबल कोट लगाएं।
- अब आप आईलाइनर लगाएं। नकली आईलैशेज लगाने की प्रक्रिया में आईलाइनर लगाना काफी अहम स्टेप है। दरअसल इसकी मदद से आप असली और नकली आईलैशेज के बीच के गैप को भर सकते हैं। आप इस काम के लिए लिक्विड आईलाइनर का प्रयोग करें।
- नकली आईलैशेज खरीदने के दौरान उसके साइज पर ध्यान जरूर दें। ये आपके असली आईलैशेज के आकार से मेल खाता हुआ होना चाहिए। अगर नकली आईलैशेज चौड़े हैं तो आप उसे आपकी पलक के आकार के अनुसार पहले ही ट्रिम कर लें।
- कभी भी अपनी पलक पर ग्लू ना लगाएं। हमेशा नकली आईलैशेज पर इसे लगाएं और इसके लिए छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें।
- आप असली और नकली आईलैशेज के बीच का गैप भरने के लिए लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मस्कारा हमेशा नकली आईलैशेज लगाने के बाद लगाएं ना कि पहले।
- फेक आईलैशेज लगाए हुए कभी ना सोएं। इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। आप इसे निकालने के लिए आईलैश रिमूवर या फिर मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- नकली आईलैशेज को हमेशा साफ जगह पर और ढक कर रखें।

आईलैशेज लगाने के दौरान इन टिप्स को ध्यान में रखें
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications