Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मानसून में कैसा परफ्यूम रहता है सही
मानसून आने पर कपड़ों का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। बारिश में भीगने का डर जो सताता रहता है। इस मौसम में कपड़ों के अलावा मेकअप का भी ध्यान रखना पड़ता है, साथ ही आपमें से अच्छी खुशबू भी आनी चाहिए। अगर आपको भी परफ्यूम लगाना पसंद है तो जरा इसके बारे में जरूरी बातें भी जान लें। खासतौर से बरसात के मौसम में आपको खुशबू का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सिट्रस खुशबू है लोकप्रिय
हल्की और भीनी-भीनी खुशबू पसंद है तो आपको सिट्रस परफ्यूम ट्राई करना चाहिए। इनमें संतरे, नींबू, पचौली जैसे नाम आते हैं जो मन को अपनी खुशबू से एकदम महका देते हैं।
फ्लोरल
फ्लोरल परफ्यूम हल्के और दिन के समय लगाने के लिए होते हैं। इन्हें फूलों से तैयार किया जाता है। गुलाब, लिली, जास्मीन या लैवेंडर का फ्लोरल परफ्यूम आप ले सकती हैं।
ओरिएंटल
पार्टी या डिनर पर बाहर जाने के लिए आपको ओरिएंटल परफ्यूम लगाना चाहिए। एंबर, ओड और मस्क से बने इस तरह के परफ्यूम को आप किसी खूबसूरत और शानदार जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी खुशबू काफी तेज होती है।
वुडी
वुडी सेंट और परफ्यूम पुरुषों के लिए ज्यादा होते हैं। ये भीनी-भीनी खुशबू से लेकर तेज महक वाले होते हैं। ये परफ्यूम चंदन, देवदार और मसालों से बनता है।
परफ्यूम को लेकर कुछ नियम
कहां लगाएं: रूखी त्वचा पर पल्स के ऊपर परफ्यूम को स्प्रे करें। गर्दन या कानों के पीछे भी इसे लगाएं।
ज्यादा स्प्रे करना: पहले परफ्यूम लगाकर उसे त्वचा में सूखने दें। ज्यादा स्प्रे करने से स्किन का प्राकृतिक सौंदर्य खो सकता है। परफ्यूम को मले नहीं।
जल्दी इस्तेमाल करें: परफ्यूम को शेल्फ में सजाकर ना रखें। ऑक्सीजन इनके अणुओं को खत्म कर खुशबू कम कर सकता है इसलिए जल्दी इसका इस्तेमाल कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
