Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंसीलर लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल-घर बैठे पाएंगी पार्लर जैसा मेकअप
महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता हैं। महिलाएं किसी भी पार्टी में जाने से 1 घंटे पहले ही तैयार होना शुरु कर देती हैं। महिलाओं को मेकअप करने में सबसे ज्यादा समय चेहरे पर बेस बनाने में लगता हैं। मेकअप का बेस कंसीलर ले बनाया जाता हैं।

कई बार कुछ महिलाओं का बेस खराब हो जाता है जिसकी वजह से उनका मेकअप भी खराब हो जाता है, चाहे वह कितना अच्छा आई मेकअप कर लें। कंसीलर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता हैं। चलिए जानते हैं कंसीलर लगात समय महिलाएं क्या गलती करती हैं।

आंखों
महिलाएं आंखों के नीचे कंसीलर रगड़कर लगा लेते है जिसके बाद आंखों के आसपास कंसीलर ज्यादा लग जाता है साथ ही आंख सोई हुई लगती है। कंसीलर को कभी भी आखों के नीचे रगड़कर नहीं लगाना चाहिए। बल्कि हल्के हाथों से कंसीलर को आंख के चारों तरफ लगाना होता है। ध्यान रहे नाक और आंख के आसपास कंसीलर को सही से लगाएं। आंखों के आसपास कंसीलर को कम ही लगाना चाहिए।

दाग धब्बें
आपके चेहरे पर दाग धब्बे है तो उसे छिपाने के लिए कंसीलर का प्रयोग करना चाहिए। दाग धब्बें के ऊपर कंसीलर लगान के बाद चेहरे का बाकि हिस्से में कंसीलर की पतली परत लगाएं। अगर जरुरत लगे तो ही अगली परत लगाएं। क्योंकि ज्यादा कंसीलर की ज्यादा परत लगाने से मेकअप खराब हो जाता हैं। अगर आप पहली बार कंसीलर लगा रही है तो अपने हाथों से कंसीलर को चेहरे पर लगाएं।

कंसीलर
चेहरे पर ज्यादा मेकअप लगने से चेहरा मुरझाया और सोया सोया लगता हैं। इसलिए चेहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं लगाना चाहिए। कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर कोई दूसरी क्रीम नहीं लगानी चाहिए। कंसीलर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चाइरज कर लें। उसके बाद कंसीलर लगाने से चेहरे पर काफी अच्छा ग्लो देखने को मिलता है। कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर हल्का सा फाउंडेशन लगाया जाता है। इसके अलावा चेहरे पर कोई दूसरी क्रीम ना लगाएं।

स्किन टोन
कंसीलर का चयन हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से करना चाहिए। कई बार गलत स्किन टोन का कंसीलर लगाने से भी मेकअप खराब हो जाता हैं। बता दें कि मेकअप में सबसे जरुरी चेहरे पर लगा बेस होता हैं। अगर आपने बहुत अच्छा स्मोकि आईमेकअप कर लिया। बहुत अच्छे शेड वाली लिपस्टिक लगा ली है लेकिन आपके चेहरे के बेस खराब हो गया है तो आपका मेकअप भी खराब हो गया हैं। इसलिए कंसीलर को अपनी स्किन टोन का ही लेना चाहिए। स्किन टोन वाले कंसीलर की मदद चेहरे पर काफी अच्छा ग्लो आता हैं



Click it and Unblock the Notifications
