Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
न्यू ईयर पार्टी में अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह करें आई मेकअप
साल 2021 खत्म होने वाला है। न्यू सेलिब्रेशन की तैयारी हो चुकी है। महिलाएं न्यू सेलिब्रेट करने के लिए कई दिन पहले ही तैयारियां शुरु कर देती हैं। न्यू ईयर के लिए नए आउटफिट से लेकर पार्टी थीम सब कुछ तैयार रहता है। महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करती हैं।

अगर आप इस न्यू ईयर पार्टी मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती है तो आप आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आई मेकअप आपके पूरे लुक को बदल देगा। चलिए जानते हैं खूबसूरत आई मेकअप के लिए हैक्स।

व्हाइट और न्यूड शेड लाइनर का इस्तेमाल
इन दिनों खूबसूरत आई मेकअप के लिए व्हाइट और न्यू शेड लाइनर और काजल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनदिनों आंखों की लोअर यानी निचली वॉटर लाइन पर न्यूड और व्हाइट आइलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। व्हाइट लाइनर लगाने से आंखों में इंस्टेंट ब्राइटनेस देखने को मिलती है साथ ही आई मेकअप ऊभर कर आता है। आप भी खूबसूरत आई मेकअप के लिए इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डबल कोट मस्कारा
घनी और लंबी पलकें आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। पलकों को वॉल्यूमाइज करने के लिए मस्कारा का डबल या फिर डबल से ज्यादा कोट लगाएं।

पलकों पर लगाएं प्राइमर
आई मेकअप करने से पहले आई लिड्स के साथ अपनी पलकों पर प्राइमर लगाएं। पलकों पर प्राइमर लगाने से पलके घनी और लंबी नजर आएंगी। अगर आप डार्क सर्कल से परेशान है तो आई मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल जरुर करें। प्राइमर लगाने से डार्क सर्कल छिप जाते है साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी नजर नहीं आते हैं।

कलरफुल लाइनर का इस्तेमाल
न्यू ईयर पर कलरफुल लाइनर की मदद से कमाल का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। कलर आईलाइनर का इस्तेमाल कर आप परफेक्ट लुक कैरी कर सकती हैं। आप न्यू पार्टी के दौरान आईशैडो की जगह नियोन कलर लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
