Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
वैलेंटाइन डे पर दिखना है खूबसूरत तो, ट्राई करें ये ट्रेंडी मेकअप टिप्स
वैलेंटाइन आने वाला हैं। ऐसे में लड़कियां कई दिन पहले ही तैयारियां शुरु कर देती हैं। हर महिला की चाहत होती है को वह वैलेंटाइन डे वाले दिन उनका लुक बेहद खूबसूरत और अटरेक्टिव बना रहे।

अगर आप इस वैलेंटाइन 2021 खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है तो इन मेकअप टिप्स को फॉलो करें। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए आप इन मेकअप टिप्स को फॉलो कर अटरेक्टिव और ग्लैमरस दिख सकते हैं।

रोज गोल्ड शिमर मेकअप
वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत दिखने के लिए आप रोज गोल्ड शिमरी आई मेकअप को कैरी कर सकती हैं। रोज गोल्ड शिमर मेकअप में आपको सटल और क्लासी लुक मिलेगा जिसे आप कैरी कर बेहद खूबसूरत दिख सकते हैं। दीपिका पादुकोण अक्सर रोज गोल्ड शिमर मेकअप लुक में नजर आती हैं। रोज गोल्ड शिमर आई मेकअप के दौरान आप लाइनर का इस्तेमाल ना करें। बल्कि खूब सारा मस्कारा लगाएं। वहीं आप डार्क शैड लिपस्टिक भी लगा सकते हैं।

कलर्ड आईलाइनर
इन दिनों कलर्ड आईलाइनर काफी ट्रेंड में हैं। वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत आंखों के लिए आप कलर्ड लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैलेंटाइन डे पर आप शिमरी ब्लू आईलाइनर भी लगा सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर आप कंगना रनौत के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। कंगना ने ब्लू लाइनर के साथ लाइट शेड लिपस्टिक लगाई हुई है।

स्मोकी आई मेकअप
ब्राउन स्मोकी आई मेकअप इन दिनों काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। वैलेंटाइन डे पर शानदार और स्टाइलिश लुक के लिए आप ब्राउन स्मोकि आई मेकअप क सकते हैं। स्मोकी आई मेकअप के साथ आप न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाएं। स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिप कलर आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा।

नो मेकअप लुक
इन दिनों नो मेकअप लुक काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। आप भी इस वैलेंटाइन हैवी मेकअप लुक की जगह नो मेकअप लुक को कैरी कर सकती हैं। नो मेकअप लुक के लिए आपको अपने चेहरे पर कंसीलर और फाउंडेशन का बेस लगाना होगा। इसके बाद अपने चेहरे पर लाइट पिंक कलर का क्रीम ब्लशर लगाएं। आंखों पर भी आप लाइट पिंक कलर का क्रीमी आईशैडो लगाएं। आईशैडो लगाने के बाद आंखों पर मस्कारा लगाएं। लाइट शेड लिपस्टिक से लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें।



Click it and Unblock the Notifications