Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
2016 Vs 2021 makeup challenge वीडियोज से जानें कि समय के साथ कैसे बदला मेकअप ट्रेन्ड
सोशल मीडिया वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन करता है, बल्कि उन्हें व्यस्त भी रखता है। साथ ही उन्हें कई नई जानकारियां भी देता है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार कुछ बेहद मजेदार चैलेंजेस भी दिए जाते हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं और देश-दुनिया से लोग इन चैलेंजेस को अपने तरीके से कंप्लीट करने की कोशिश करते हैं। जबकि कुछ लोग इन चैलेंजेस में फन या मौज-मस्ती के लिए भाग लेते हैं तो कुछ लोगों के लिए यह उनकी रचनात्मकता को दिखाने का एक अच्छा अवसर होता है। हाल ही में ऐसा एक नया चैलेंज #2016Vs2021 मेकअप चैलेंज काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों को अपने चेहरे के बीचो-बीच एक वर्टिकल लाइन खींचकर फिर उनके 2016 के मेकअप लुक बनाम 2021 मेकअप के अंतर को दिखाना है। यह यकीनन एक बेहद ही इंटरस्टिंग चैलेंज है, क्योंकि 5 साल के अंतराल में, हमने देखा है कि कैसे मेकअप का ट्रेन्ड तेजी से बदला है।

उदाहरण के लिए, ड्यूई, मिनिमम यहां तक कि नो मेकअप लुक इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है और अधिकतर महिलाएं इसे ही फॉलो कर रही हैं। हालांकि, 2016 में वापस, फुल-कवरेज फाउंडेशन ट्रेन्ड में था। इतना ही नहीं, उस समय 'कॉन्टूरिंग' और 'हाइलाइटिंग' जैसे शब्द लोकप्रिय हो गए और महिलाओं ने इसे जल्द ही डेली मेकअप रूटीन में भी शामिल कर लिया। वहीं वर्तमान में, ब्लश अब ब्रोंज़र पर अधिक पसंद किया जाता है। यह न केवल मिनिमल लुक देता है, बल्कि आपके मेकअप व लुक्स को अधिक नेचुरल व फ्रेश भी बनाता है। इसलिए अगर आप नेचुरल लुक पसंद करती हैं तो यकीनन ब्लश का इस्तेमाल करती होंगी।
वहीं ब्रो पेंसिल का उपयोग अभी भी ब्रो को फिल के लिए किया जाता है लेकिन 2015-16 में ब्लॉक ब्रो की तुलना में अब आई ब्रो को फिल करते समय अधिक नेचुरल टच दिया जाता है। वहीं न्यूड कलर ट्रेंड में कमी आई है और आई शैडो पैलेट्स डार्क और बोल्ड होने के बजाय ज़्यादा न्यूट्रल हैं। वहीं अगर लिप मेकअप की बात हो तो इन दिनों लिप ग्लॉस और ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट की अपेक्षा अधिक पसंद किया जाता हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मेकअप ट्रेन्ड्स में पिछले कुछ समय में कुछ दिलचस्प बदलाव हुए हैं और इसलिए, हम इस चैलेंज को पूरी तरह से प्यार कर रहे हैं क्योंकि यह स्पष्ट रूप से हमें दिखा रहा है कि 5 साल हो गए हैं। तो चलिए, #2016Vs2021 चैलेंज के कुछ बेहतरीन वीडियो पर नज़र डालें, जिन्हें हमने अब तक इंटरनेट पर देखा है।



Click it and Unblock the Notifications
