Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंडियन स्किन टोन बेहद अच्छे लगते हैं यह ब्लश, आप भी करें ट्राई
मेकअप के दौरान जब तक ब्लश अप्लाई ना किया जाए, कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। यहां तक कि जो महिलाएं नो मेकअप लुक कैरी करती हैं, वह कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को स्किप कर देती हैं, लेकिन फिर भी ब्लश अवश्य अप्लाई करती हैं। यह ना केवल आपके चीक्स को हल्का कलर देता है, बल्कि इससे आपका ओवरऑल लुक काफी अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, यह आपके फेस में एक ग्लो व रिफ्रेशनेस लेकर आता है। हालांकि, ब्लश से एक बेहतर लुक पाने के लिए सही शेड का चयन करना बेहद आवश्यक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ब्लश शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जो इंडियन स्किन टोन पर काफी अच्छे लगते हैं-

कोरल ब्लश शेड्स
अगर इंडियन स्किन टोन की बात की जाए तो यह अमूमन वार्म स्किन टोन होती है और इसलिए एक सही ब्लश कलर शेड को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ध्यान रखें कि गलत शेड चुनने से चेहरा भद्दा और जॉम्बी जैसा दिख सकता है। इसलिए अगर आपका स्किन टोन व्हीटिश है, तो ऐसे में अपनी स्किन टोन को नेचुरली ब्यूटीफुल व ग्लोइंग बनाने के लिए आप पीच या कोरल के डिफरेंट शेड्स को ट्राई कर सकती हैं।

पिंक ब्लश शेड्स
ब्लश में पिंक एक ऐसा शेड है, जो लगभग हर इंडियन वुमन पर जंचता है। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पिंक के दो शेड कभी भी एक जैसे नहीं होते हैं और इसलिए एक जैसा लुक नहीं देते हैं। इसलिए पिंक ब्लश अप्लाई करते समय आप अपनी स्किन टोन के अनुसार शेड का चयन करें। मसलन, अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो ऐसे में आप सॉफ्ट पिंक का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसी तरह डार्क स्किन टोन की महिलाएं वार्म पिंक को अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं।

ब्राउन ब्लश शेड्स
ब्लश में ब्राउन शेड्स भी इंडियन स्किन टोन के लिए काफी अच्छे माने गए है। अगर आप एक म्यूट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में ब्राउन ब्लश शेड्स का ऑप्शन चुन सकती हैं। आप चाहें तो ब्राउन ब्रोंजर को भी अपने चीक्स पर अप्लाई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
