Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आई मेकअप में चाहिए बोल्ड अवतार तो देखें कैटरीना कैफ का यह लुक
कैटरीना कैफ हम किसी के लिए एक ब्यूटी इंस्पिरेशन हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत एक्ट्रेस कैटरीना जिस तरह से नो मेकअप लुक अप्लाई करती हैं, वैसे कोई भी नहीं कर सकता। इतना ही नहीं, जब बोल्ड मेकअप की बात आती है, तब भी कैटरीना का एक यूनिक और स्टाइलिश अवतार देखने को मिलता है। जब से, कैटरीना ने अपना ब्रांड Kay Beauty लॉन्च किया है, वह न केवल अपने लुक के साथ अधिक एक्सपेरिमेंटल हो गई हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी नए मेकअप गोल्स सेट कर रही हैं। हाल ही में, जैसे ही कैटरीना ने चार नए आई शैडो पैलेट को अनवील्ड किया, वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बोल्ड मेकअप लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जो उन्होंने अपने एक पैलेट से बनाया था। उसने ऑलिव-ग्रीन शिमर आई शैडो को चुना और विंग्ड आउट-लुक किया। सॉफ्ट ब्लश के साथ कंटूरेड चीकबोन्स और पेस्टल लिप शेड के साथ उन्होंने अपने लुक को खास बनाया। वेट हेयर और रेड नेल पेंट ने उनके लुक में नयापन ला दिया। कैटरीना कैफ का यह बोल्ड और स्टनिंग आई मेकअप लुक हमें बहुत पसंद आया और इसलिए हम उनके इसी लुक को रिक्रिएट करने के लिए एक स्टेप बाई स्टेप गाइड लेकर आए हैं। यदि आप इसे आज़माना चाहते हैं, तो बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

जिसकी आपको जरूरत है
• प्राइमर
• फाउंडेशन
• कंसीलर
• सेटिंग पाउडर
• कंटूर
• ब्लश
• हाइलाइटर
• ऑलिव-ग्रीन आई शैडो
• फ्लफी आईशैडो ब्रश
• ब्लैक आई पेंसिल
• मस्कारा
• आईब्रो पेंसिल
• पिंक लिप लाइनर
• पेस्टल पिंक लिपस्टिक
• सेटिंग स्प्रे
• ब्यूटी ब्लेंडर
• ब्लश ब्रश
• कंटूर ब्रश

इन स्टेप्स को करें फॉलो
• अपनी उंगलियों पर थोड़ी मात्रा में प्राइमर लें और इसे पैटिंग मोशन में अपने चेहरे के टी-ज़ोन पर अप्लाई करें। इसे कुछ मिनटों के लिए अपनी त्वचा में अब्जॉर्ब होने दें।
• अपने चेहरे पर फाउंडेशन को अप्लाई करें और एक नम ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें।
• अब कंसीलर को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और ब्लेंडर का इस्तेमाल करके इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
• अब इसके ऊपर कुछ सेटिंग पाउडर लगाकर कंसीलर को सेट करें।
• अब कंटूर ब्रश का उपयोग करके अपने चीकबोन्स और नाक को कंटूर करें।
• अब आइब्रो पेंसिल का उपयोग करके अपनी आई ब्रो को फिल करें और उसे डिफाइन करें।
• इसके बाद आप अपनी आईलिड पर थोड़ा सा कंसीलर लगाएं।
• अब फ्लफी आईशैडो ब्रश को ऑलिव-ग्रीन आई शैडो में डिप करें और टैप करके अतिरिक्त आईशैडो को हटाएं और इसे क्रीज पर लगाएं। आंखों के अंदरूनी हिस्से में आई शैडो कम रखें, और दूसरी तरफ, इसे अपनी आंखों के बाहरी कोने वाले हिस्से पर इसे exaggerate करें, ताकि इसे एक विंग्ड लुक दिया जा सके।
• अब इसी आई शैडो को अपनी आईलिड पर लगाएं और साथ ही अपनी निचली लैश लाइन पर भी इसे अप्लाई करें।
• अब बेहद ही सावधानीपूर्वक अपनी निचली वॉटरलाइन को ब्लैक आई पेंसिल की मदद से लाइन करें।
• अपनी आंखों की पलकों पर मस्कारा का एक बेहतरीन कोट लगाएं। हालांकि, मस्कारा का दूसरा कोट लगाने से पहले इसे सूखने दें।
• अब अपने चीक्स के एप्पल पर ब्लश लगाएं।
• अपने चीकबोन्स, टिप और अपनी नोजब्रिज और अपने क्यूपिड बो पर हाइलाइटर अप्लाई करें।
• अब, फुलर लुक पाने के लिए पिंक लिप लाइनर का उपयोग करके अपने होंठों को फिल करें।
• अपने होंठों के ऊपरी और निचले हिस्से पर पेस्टल पिंक लिपस्टिक अप्लाई करें।
• आखिरी में अपने मेकअप को लॉक करने के लिए आप अपने फेस पर कुछ सेटिंग स्प्रे छिड़कें।
तो, क्या आप कैटरीना कैफ के इस मेकअप लुक को रिक्रिएट के लिए तैयार हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
