Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना काल में दुल्हन पार्लर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा संक्रमण
कोरोना काल में शादी का भी सीजन चल रहा है। दुल्हन मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर जाती है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पार्लर जाना एवॉइड करें घर पर ही तैयार होने पर ध्यान दें।

शादी किसी भी लड़की के लिए बहुत ही खास है ऐसे में लड़कियां पार्लर जाकर मेकअप करवाना पसंद करती है। अगर आप भी कोरोना काल में दुल्हन बनने जा रही है, तो पार्लर में इंफेक्शन से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।

खुद का मेकअप किट साथ ले जाएं
दुल्हन की मेकअप किट शादी से पहले तैयार हो जाती है। ऐसे में आप अपनी मेकअप किट का इस्तेमाल करें। अपने मेकअप प्रोडक्ट से मेकअप करवाने से इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाएगा। इसके अलावा आप पार्लर मास्क लगाकर जाएं। मेकअप के दौरान सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

पार्लर के मेकअप ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल ना करें
पार्लर के मेकअप ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल करने से कोरोना होने का खतरा बना रहता है ऐसे में आप अपना मेकअप ब्रश और स्पंज साथ लेकर जाएं। अगर आपके पास स्पंज और ब्रश नहीं है तो अपने ब्यूटीशियन को नया स्पंज और ब्रश का इस्तेमाल करने के लिए कहें। क्योंकि पार्लर में एक ही ब्रश से कई लोगों का मेकअप किया जाता है, ऐसे में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है।

टॉवल और हेयर ब्रश
पार्लर में मेकअप के दौरान टॉवल और हेयर ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप अपने साथ अपना टॉवल और हेयर ब्रश साथ लेकर जाएं। पार्लर के टॉवल का इस्तेमाल ना करें। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए अपना हेयर ब्रश का इस्तेमाल करना ही बेहतर होगा।

रेंट वाली ज्वैलरी का इस्तेमाल ना करें
शादी के दिन अधिकतर महिलाएं रेंट की ज्वैलरी कैरी करती हैं। लेकिन कोरोना काल में आप रेंट ज्वैलरी का इस्तेमाल ना करें। रेंट की ज्वैलरी को कई दुल्हन पहनती हैं ऐसे में ज्वैलरी से संक्रमण का खतरा हो सकता है। आप ऑनलाइन ब्राइडल ज्वैलरी खरीद सकती हैं। ऑनलाइन ज्वैलरी ज्यादा महंगी नहीं आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
