Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Makeup Tips: येलो और ऑरेंज आउटफिट्स में दिखना चाहती हैं एक्ट्रेक्टिव, तो ऐसा मेकअप करें कैरी

आपके खूबसूरत दिखने में न सिर्फ आपका आउटफिट जरूरी होता है, बल्कि आपका मेकअप भी आपके लुक को एक्ट्रेक्टिव दिखाने का काम करता है। लेकिन आपके आउटफिट के साथ आपको कैसा मेकअप कैरी करना है, ये भी जानना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। पीले और ऑरेंज कलर के कपड़े के साथ अक्सर लोग सही मेकअप कैरी करने को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। क्योंकि ये दोनों ही कलर बहुमुखी हैं, जिसे आप कहीं घूमने, ऑफिस मीटिंग्स के लिए या किसी स्पेशल मौके पर कैरी कर सकते हैं। ऑरेंज और पीले रंग के आउटफिट के साथ की किस तरह के मेकअप आइडिया को ट्राई कर सकते हैं। आइए इन कलर्स के साथ मेकअप करने के कुछ आसान तकनीकों के बारे में जानते हैं, जिसे आप किसी भी मौके पर कैरी कर खुद को एक्ट्रेक्टिव लुक दें सकते हैं।
बेस मेकअप
पीले और ऑरेंज आउटफिट के साथ आपका बेस मेकअप नेचुरल और न्यूड होना चाहिए। आप अपने आउटफिट के रंग को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। इस रंग के आउटफिट के साथ हल्के मेकअप काफी अच्छे लगते हैं। सबसे पहले अपने स्किन पर प्राइमर लगा लें। इसके बाद नेचुरल दिखने के लिए सबसे पहले आप अपने फेस के बेस पर कंसीलर का यूज करें और फाउंडेशन ब्रश से इसे ब्लेंड कर लें। अगर आपको अपने स्किन टोन के मुताबिक बेस का शेड नहीं मिल रहा है, तो आप डार्क और लाइट कलर के दो अलग-अलग फाउंडेशन को एक साथ मिक्स करके अपने चेहरे के बेस पर अप्लाई कर सकते हैं।
चिक्स
बेस के बाद आप अपने मेकअप को ब्लश करके यूनिक लुक दें। अगर आप अपने चिक्स के लिए नेचुरल ब्लश पाने के लिए गुलाबी रंग को चुनना चाहती हैं, तो अपने गालों पर टिंट लगाएं। अगर आप अपने चीकबोन्स को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो इसे अपने गाल के ठीक नीचे लगाएं और ब्रश से टेंपल की तरफ ब्लेंड करें। आपके आउटफिट के साथ आप पीच, कोरल, हॉट पिंक जैसे ब्लश कलर चुन सकते हैं।
आंख
आप अपनी आंखों को एक्ट्रेक्टिव दिखाने के लिए सही आई मेकअप जरूर कैरी करें। पीले रंग की ड्रेस के लिए आप कई तरह का आई मेकअप कैरी कर सकती हैं। आप आंखों पर स्मोकी आई मेकअप करके ही अपने लुक को कम्पलीट कर सकते हैं। अपनी पलकों को मैटेलिक क्रीम बेस्ड आई कलर से न्यूट्रल या लाइट ब्राउन शेड में कवर कर सकते हैं। स्मोकी आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले आप अपनी पलकों को क्रीम कलर से ढक लें। लाइट के अंदर की तरफ ब्राउन शेड से आई शेडों को स्मज करें। एंगल्ड ब्रश की मदद से आप मैट ब्लैक आई शेडो के साथ वी-आकार का विंग टिप बनाएं। आखिर में आप अपने ब्लैक लाइनर के साथ अपने आई मेकअप को खत्म करें। आप पार्टी के लिए अपनी आंखों को तैयार करने के लिए ग्लीटर का यूज करें।
लिप्स
स्मोकी आई मेकअप के साथ आप अपने लिप्स को न्यूट्रल ही रखें। आप पिंक कलर के लिप शेड को चुन सकती हैं। आप चाहे तो न्यूड पिंक या रोज लिपस्टिक शेड भी अपने होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
