Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण
कियारा से लेकर कृति सेनन तक, कलरफुल आईलाइनर में फ्लॉन्ट कर चुकी हैं अपना स्टाइल
मेकअप में हम सभी सबसे ज्यादा जोर अपनी आइज पर देते हैं। अगर आप मेकअप के जरिए आंखों को एक कलरफुल और अट्रैक्टिव लुक देते हैं तो इससे आपका ओवर-ऑल लुक अच्छा लगता है। चूंकि, अब जब मौसम बदलने लगा है तो यकीनन आप अपने लुक में भी कुछ बदलाव करना चाहेंगी। अब आई मेकअप में डीपर टोन की जगह ब्राइट कलर्स अधिक ब्यूटीफुल लुक देंगे। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप फुल आई मेकअप ही करें। अगर आप इंस्टेंट अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आइज पर कलरफुल आईलाइनर लगाना भी अच्छा आईडिया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक डीवाज कलरफुल आईलाइनर से प्ले कर चुकी हैं। तो चलिए देखते हैं इन डीवाज के कुछ बेहतरीन लुक्स-

सोनम कपूर पिंक आईलाइनर लुक
अगर आप अपने आई मेकअप को एक पॉप लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में लीक से हटकर पिंक कलर का चयन करें। सोनम कपूर ने भी इस लुक में ब्राइट पिंक कलर के आईलाइनर को अपने मेकअप लुक का हिस्सा बनाया है। वहीं, आईज के इनर कॉर्नर पर येलो कलर उनकी आइज को और भी अधिक ब्राइट लुक दे रहा है। अगर आप सोनम कपूर की तरह पिंक आईलाइनर से अपना आईमेअकप कर रही हैं तो ऐसे में आईशैडो को स्किप कर सकती हैं। साथ ही अन्य आई मेकअप को भी मिनिमल रखें ताकि आपका आईलाइनर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने।

जान्हवी कपूर पर्पल आईलाइनर
अगर आप कलरफुल आईलाइनर को भी एक न्यू और सटल तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में जान्हवी कपूर के इस लुक से आइडिया लें। उन्होंने पर्पल आईलाइनर को एक थिक लुक दिया है और अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने विंग्ड लुक क्रिएट किया है।

कृति सेनन व्हाइट आईलाइनर
अगर आप अब तक केवल ब्लैक आईलाइनर को ही लगाती आई हैं तो अब आप उसके साथ व्हाइट आईलाइनर अप्लाई करके देखें। इस लुक में कृति ने भी पहले ब्लैक आईलाइनर की एक थिन लाइन बनाएं। अब आप इसके उपर व्हाइट आईलाइनर लगाएं। यह आपकी आंखों को अधिक ओपन लुक देता है।

लिली कोलिन्स स्काई ब्लू आईलाइनर
कलर्ड लाइनर का चलन इंटरनेशनली काफी पसंद किया जा रहा है। इस क्रम में लिली कोलिन्स से इसे एक न्यू लुक में स्टाइल किया है। उन्होंने स्काई ब्लू के पेस्टल टोन को अपनी आइज पर लगाया। हालांकि, उन्हांने थिन या थिक आईलाइनर लुक क्रिएट करने की जगह पूरी आईलिड पर स्प्रैड किया। इतना ही नहीं, उन्हांने आईशैडो के साथ कैट-आईलाइनर लुक को एक नेक्स्ट लेवल पर कैरी किया।

कियारा आडवाणी येलो आईलाइनर
अगर आप कलरफुल आईलाइनर को एक न्यू लुक में कैरी करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में कियारा आडवाणी का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में कियारा ने हाफ आईलाइनर लगाया है। अगर आपको फुल आईलाइनर लुक पसंद नहीं है, तो ऐसे में लिक्विड आईलाइनर या कोहल वर्क के साथ आप भी अपना खुद का पैटर्न बना सकती हैं।

खुशी कपूर ग्लिटर आईलाइनर
खुशी ने भी इस लुक में हाफ आईलाइनर लुक कैरी किया है, लेकिन उन्होंने इसे एक शिमरी लुक देकर अपने लुक को पार्टी रेडी बनाया है। अगर आप नाइट पार्टी में खुद को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में खुशी की तरह हाफ आईलाइनर लगाया जा सकता है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए कलरफुल लिक्विड आईलाइनर की मदद से एक विंग्ड लुक क्रिएट करें।

केंडल जेनर ग्रीन आईलाइनर लुक
केंडल जेनर का कलरफुल आईलाइनर स्टाइल यकीनन काफी इंस्पायरिंग हैं। अगर आप मिनिमल लुक में भी अपना एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में केंडल जेनर के इस लुक से आइडिया लें। केंडल ने रेग्यलुर या हाफ आईलाइनर लुक कैरी करने की जगह उसे अपने ही स्टाइल में लगाया है, जो उनके लुक को खास बना रहा है।



Click it and Unblock the Notifications