Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Celebrity Makeup Tips: सेलेब्रिटीज़ सिग्नेचर लिपस्टिक शेड्स जो दिन के लुक के लिए है सबसे बेस्ट
पार्टी या फिर लंच डेट पर जाने के लिए महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करती हैं। कितना भी मेकअप कर लों लेकिन लिपस्टिक का अच्छा शेड आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता हैं वहीं खराब शेड आपके सारे लुक को खराब कर देता है। फैशन के साथ साथ मेकअप ट्रेंड में समय के साथ बदलाव आता है। अगर आपके ट्रेंड के हिसाब से मेकअप और आउटफिट कैरी नहीं करते है तो भी आपका लुक खराब लगता है।

वहीं इन दिनों न्यूड और लाइट शेड का काफी चलन हैं। महिलाएं रेड कलर भी न्यूड शेड में लगाना पसंद करती हैं। खूबसूरत और स्टनिंग लकु के लिए आप सेलिब्रिटीज से इंसपायर्ड लिपस्टिक शेड को कैरी कर सकते हैं। इन शेड को लगाकर आप सबसे खूबसूरत नजर आएंगी। चलिए जानते हैं सेलिब्रिटीज इंसपायर्ड बेस्ट लिपस्टिक शेड।

सोनम कपूर पिंक शेड
सोनम कपूर बी टाउन की फैशन और मेकअप डीवा हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने आउटफिट के साथ पिंक न्यूड शेड लिपस्टिक कैरी करना पसंद करती हैं। नेचुरल लुक के लिए आप सोनम कपूर के इस पिंक शेड लिपस्टिक को कैरी कर सकते हैं। पिंक शेड लिपस्टिक को लंच पार्टी और शादी पार्टी दोनों में आराम से कैरी किया जा सकता हैं। पिंक कलर हर स्किन टोन टाइप पर अच्छा लगता है।

दीपिका पादुकोण सिग्नेचर लिपस्टिक शेड
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका इंटरव्यू में बता चुकी है उन्हें ब्राउन शेड बहुत पसंद है। दीपिका अक्सर ब्राउन लिप शेड में नजर आती हैं। पिछले काफी समय से न्यूड ब्राउन शेड ट्रेंड में बना हुआ हैं। अगर आप सटल मेकअप करती है तो आपके लिए दीपिका पादुकोण का न्यूड ब्राउन शेड एकदम परफेक्ट है। ब्राउन लिपस्टिक लगाने से नेचुरल लुक मिलता है।

आलिया भट्ट का पीच शेड
नेचुरल लुक के लिए आप पीच कलर शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीच शेड लिपस्टिक में नेचुरल लुक आता है। आलिया भट्ट अक्सर नेचुरल लुक के लिए पीच कलर शेड का इस्तेमाल करती हैं। आलिया भट्ट अक्सर नो मेकअप और लाइट मेकअप में नजर आती हैं। आलिया को लाइट और न्यूड शेड काफी पसंद हैं। पीच कलर लिपस्टिक लगाने के बाद आई मेकअप निखरकर आता है।

प्रियंका चोपड़ा न्यूड रेड शेड
प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और मेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये न्यूड रेड शेड बेहद खूबसूरत है। नाइट पार्टी और डिफरेंट लुक के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के न्यूड रेड शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेड कलर की लिपस्टिक कभी भी फैशन आउट नहीं होती है। रेड कलर हमेशा ट्रेंड में बना रहता हैं। लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं।

मुआवे पिंक शेड लिपस्टिक में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बी टाउन में अपने फैशन और कमाल के मेकअप लुक्स के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अक्सर अपने मेकअप से सबको इंप्रेस करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लिप शेड की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत शेड लगाया हुआ है। Mauve पिंक शेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मुआवे पिंक में मलाइका अरोड़ा के लुक काफी नेचुरल लग रहा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
