Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
कॉम्पैक पाउडर और लूज पाउडर में अंतर, जानें आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। पार्टी हो या फिर ऑफिस महिलाएं बिना मेकअप घर से बाहर जाना पसंद नहीं करती हैं। मेकअप करने के लिए महिलाएं लूज पाउडर और कॉम्पैक पाउडर का सबसे अधिक उपयोग करती हैं। अधिकतर महिला को लूज पाउडर और कॉम्पैक पाउडर में अंतर नहीं पता होता है जिसकी वजह से वह दोनों प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। लूज पाउडर और कॉम्पैक पाउडर को अलग अलग यूज किया जाता है। चलिए जानते हैं लूज पाउडर और कॉम्पैक्ट पाउडर में अंतर।

क्या है लूज पाउडर
लूज पाउडर को सेटिंग पाउडर भी कहा जाता है। लूज पाउडर का उपयोग फाउंडेशन लगाने के बाद किया जाता है। लूज पाउडर का इस्तेमाल करने का मुख्य उद्देश्य मैट लुक कैरी करना होता है। लूज पाउडर का इस्तेमाल चेहरे के ऑयल को कम करने के लिए किया जाता है। लूज पाउडर का इस्तेमाल करने से मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहता है। लाइट मेकअप करने के लिए आप मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर लूज पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

क्या है कॉम्पैक्ट पाउडर
कॉम्पैक पाउडर का इस्तेमाल त्वचा को कवरेज देने के लिए उपयोग किया जाता है। कॉम्पैक्ट की मदद से चेहरे के दाग धब्बों को छिपाया जाता है। कॉम्पैक्ट पाउडर का यूज त्वचा की रंगत निखारने के लिए किया जाता है। फ्लॉलेस लुक के लिए स्किन टोन के अनुसार कॉम्पैक्ट पाउडर का उपयोग करना चाहिए। कॉम्पैक्ट पाउडर चेहरे पर आसानी से ब्लेंड हो जाता है साथ ही एक स्मूद फिनिश लुक देता है।

कॉम्पैक पाउडर और लूज पाउडर में अंतर
- लूज पाउडर त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को कम करता है। वहीं कॉम्पैक पाउडर स्किन ऑयल के साथ ब्लेंड होता है। मेकअप के दौरान ऑयल को कम करने के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल करें।
- लूज पाउडर ऑयली स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। ड्राई स्किन के लिए कॉम्पैक पाउडर बेहतर होता है।
- लूज पाउडर एक ही शेड में उपलब्ध है वहीं कॉम्पैक पाउडर डिफरेंट शेड में मिलते हैं। कॉम्पैक्ट पाउडर का यूज आप अपनी स्किन टोन के अनुसार कर सकते हैं।
- लूज पाउडर का इस्तेमाल मेकअप बेस को सेट करने में किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
