Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आईशैडो और ब्लशर की तरह इस्तेमाल करें पिंक लिपस्टिक, जानें पूरा मेकअप का तरीका
महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करना पसंद करती हैं। महिलाएं मेकअप में लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। लिपस्टिक के बिना किसी भी महिला का मेकअप अधुरा रहता है। पार्टी हो या फिर ऑफिस मिटिंग महिलाएं लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लिपस्टिक लगाने से लुक में काफी बदलाव आ जाता है।

महिलाओं पिंक लिपस्टिक बेहद पसंद होती है। पिंक लिपस्टिक लगाने से नेचुरल लुक मिलता हैं। महिलाएं अक्सर पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं लिपस्टिक का इस्तेमाल ना केवल लिप्स बल्कि आंखों और गालों पर भी किया जा सकता हैं। चलिए जानते हैं लिपस्टिक हैक्स के बारे में।

ब्लश की तरह करें इस्तेमाल
आप लिपस्टिक को ब्लशर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां आप पिंक लिपस्टिक से गालों पर ब्लशर लगा सकती हैं। ब्लशर लगाने से चेहरा खूबसूरत और निखरकर आता है। ब्लशर की तरह लिपस्टिक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पिंक लिपस्टिक लें और अपनी उंगलियों में लगाएं। इसके बाद उंगलियों को गालों पर लगाएं। इसके बाद ब्रश से लिपस्टिक को ब्लशर की तरह ब्लेंड कर लें। आपको एकदम परफेक्ट ब्लश लुक नजर आएगा।

आईशैडो की तरह करें यूज
लिपस्टिक को आप आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंक लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करने के लिए लिपस्टिक को उंगली में लें। इसके बाद आंखों पर लगाएं। लिपस्टिक को आंखों पर ब्लेंड कर लें। लिपस्टिक ब्लेंड करने के बाद आप हाइलाइटर या फिर ग्लिटटर लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। इससे आपको खूबसूरत आई मेकअप लुक मिलेगा।

डिफरेंट शेड बनाने के लिए इस्तेमाल करें
महिलाएं अक्सर लिप्स पर एक ही तरह के शेड का इस्तेमाल करती हैं। आप पिंक लिपस्टिक को दूसरी लिपस्टिक के साथ मिक्स करके नया शेड बना सकती हैं। अगर आप भी अपनी एक पिंक लिपस्टिक से बोर हो गए है तो आप पिंक लिपस्टिक को दूसरी लिपस्टिक के साथ मिक्स करने नया शेड बना सकते हैं।

लिप बाम बनाएं
आप पिंक लिपस्टिक से लिप बाम बना सकती हैं। लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें। इसके बाद एक चम्मच कोकोआ बटर और पिंक लिपस्टिक मिलाकर माइक्रोवेव में रख दें। कुछ सेकेंड में आपको कलरफुल लिप बाम मिल जाएगा। इस लिप बाम को आप सर्दियों के मौसम में लिप्स की देखभाल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
