Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्राइडल मेकअप के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बिगड़ सकता है खूबसूरत लुक
शादी के हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं डिजाइनर लहंगा, मेहंगी ज्वेलरी और शानदार मेकअप करवाती हैं। शादी के दिन किसी भी दुल्हन का लुक उनके मेकअप पर निर्भर करता है। मार्केट में बहुत से पार्लर है जहां से लड़कियां अपना ब्राइडल मेकअप करवाती है।

कई बार छोटी छोटी गलतियों की वजह से दुल्हन का सारा लुक खराब हो जाता है। एक बार मेकअप लुक खराब हो जाता है तो चाहकर भी आप उस मेकअप को सही नहीं कर सकते हैं। शादी के दिन ब्राइट मेकअप के दौरान इन गलतियों से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं ब्राइडल मेकअप के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है।

गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना
ब्राइडल मेकअप के दौरान दुल्हन का मेकअप प्रोडक्ट अच्छा होना चाहिए। फाउंडेशन से लेकर आई शैडो हर एक प्रोडक्ट बढ़िया होना चाहिए। ब्राइडल मेकअप के लिए अच्छे ब्रांड का मेकअप प्रोडक्ट यूज करना चाहिए। वहीं ब्राइडल मेकअप के दौरान लिप पर ग्लॉस नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि लिप ग्लॉस बहुत जल्दी लिप्स से हट जाता है।

स्किन टोन के हिसाब इस्तेमाल करें मेकअप प्रोडक्ट
ब्राइडल मेकअप करते समय एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि हर किसी की स्किन का कलर और स्किन टोन अलग अलग होता है। खूबसूरत और स्टनिंग मेकअप लुक के लिए स्किन टोन फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन टोन का फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करने से स्मूद फिनिश लुक मिलता है।

वॉटरप्रूफ मेकअप का यूज ना करना
ब्राइडल मेकअप करते समय हमेशा वॉटर प्रूफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। शादी के दौरान कैमरा की लाइट्स और भीड़ की वजह से दुल्हन का मेकअप खराब हो जाता है। मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए।

एक्सपेरिमेंट
ब्राइडल मेकअप के दौरान दुल्हन के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट नहीं किया जाना चाहिए। कई बार अलग और डिफरेंट लुक के लिए मेकअप के दौरान एक्सपेरिमेंट किया जाता है। कई बार एक्सपेरिमेंट आपका सारा लुक खराब कर सकते हैं। ब्राइडल मेकअप के दौरान एक्सपेरिमेंट करने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
