Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Beauty Tips: प्रोफेशनल की तरह मेकअप करने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

महिलाएं अक्सर घर में प्रोफेशनल मेकअप करने की कोशिश करती हैं। लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी वो कुछ न कुछ गलती कर वो अपने मेकअप खराब कर लेती हैं। जिसका कारण ब्यूटी टिप्स को सही ढंग से फॉलो न करना है। आज कल सभी लोग अलग-्अलग तरह के मेकअप ट्रेंड्स को फॉलो कर रहे हैं। कई इंफ्लुएंसर मेकअप टिप्स लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिन्हे लोग काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन इसके बाद भी अगर आप प्रोफेशनल मेकअप लुक नहीं पा रहे हैं, तो इस तरह के गलत ब्यूटी हैक्स को करने से बचने की कोशिश करें।
1. मैट लिपस्टिक और ग्लॉसी मेकअप को रखें अलग
घर में मेकअप करते समय आप अपने फेस पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। अगर आप अपने फेवरेट सेलेब्स से मेकअप आइडिया ले रहे हैं, तो ये जरूर याद रखें कि सेलेब्स के मेकअप आर्टिस्ट प्रोफेशनल होते हैं। आज कल मैट लिपस्टिक के साथ ग्लॉसी मेकअप काफी ट्रेंड कर रहा है। लेकिन मेकअप का ये कॉम्बिनेशन सब पर सूट नहीं करता है।
2. ओवर ब्लशर से हो सकता है मेकअप खराब
ब्लशर मेकअप लोगों के बीच काफी फेमस हो रहा है। लेकिन अगर आप ब्लशर मेकअप घर में ही कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि ज्यादा ब्लशर का यूज भूलकर भी न करें। ऐसे में अगर आप दिन के समय ब्लशर मेकअप कर रहे हैं, तो लाउड ब्लशर करने से बचें।
3. ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें फाउंडेशन
कई लोग अक्सर अपने हाथों से ही चेहरे पर फाउंडेशन अप्लाई करने लगते हैं। लेकिन आप भूलकर भी ये गलती न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपका मेकअप थोड़ी देर के बाद खराब दिखने लगता है। फेस पर फाउंडेशन लगाने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का ही यूज करें।
4. फाउंडेशन के साथ न मिलाए टिंटेड मॉइश्चराइजर
कई लोग फाउंडेशन में टिंटेड मॉइश्चराइजर मिक्स करके लगाते हैं। जो मेकअप हैक्स में सबसे बड़ी गलती है। इन दोनों को एक साथ मिक्स करने पर दोनों का बेस एक दूसरे के साथ मर्ज हो जाता है। हर ब्यूटी प्रोडक्ट को उसके हिसाब से तैयार किया जाता है। इसलिए जिस प्रोडक्ट को लगाने का जो स्टेप है उसे आप वैसे ही यूज करें। टिंटेड मॉइश्चराइजर आपके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देता है।
5. आइब्रो के साथ न करें एक्सपेरिमेंट
अगर आप मेकअप प्रोफेशनिस्ट नहीं हैं, तो अपनी आइब्रो के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें। क्योंकि आपका आइब्रो आपके मेकअप को एक यूनिक लुक देने में मदद करता है। लेकिन अगर आइब्रो मेकअप अच्छा नहीं हुआ, तो ये आपके लुक को खराब भी कर देता है। आप आई एक्सरसाइज कर अपनी आंखों को सुंदर और एक्ट्रैक्टिव भी बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
