Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आई मेकअप के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा सेलिब्रिटी लुक
इन दिनों आई मेकअप काफी ट्रेंड में है। पिछले दो साल से मास्क की वजह से आई मेकअप काफी ट्रेंड में है। मास्क से चेहरा छिप जाता है जिस वजह से केवल आई मेकअप फ्लॉन्ट किया जा सकता है। खूबसूरत और स्टनिंग आई मेकअप के लिए परफेक्ट आई शैडो कलर के साथ साथ इसे अप्लाई करने का सही तरीका भी पता होना चाहिए।

अगर आई मेकअप सही से नहीं किया गया तो यह आपकी आंखों की खूबसूरती को खराब भी कर सकता है। चलिए जानते हैं आई मेकअप के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

आई मेकअप के दौरान क्या करें
आई प्राइमर का यूज करें
परफेक्ट मेकअप के लिए आई प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर का इस्तेमाल करने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। प्राइमर के अलावा आप आंखों पर कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंसीलर का इस्तेमाल करने से आईशेड निखरकर आते है। आई मेकअप करने से पहले आई लिड पर बेस जरुर बनाएं।

आई मेकअप में दें 3D इफेक्ट
खूबसूरत और ट्रेंडी मेकअप के लिए 3D इफेक्ट आई मेकअप करें। 3D इफेक्ट मेकअप के लिए आई मेकअप की शुरुआत में क्रीज पर मैट शेड का इस्तेमाल करें इसके बाद आउटर कॉर्नर पर डार्क शेड का इस्तेमाल करें। इसके बाद आई मेकअप को अच्छे ले ब्लेंड करें। आई मेकअप ब्लेडं होने के बाद शिमरी शेड को लिड और आंखों के अंदर के कोने पर लगाएं। इससे आपकी आंखे खूबसूरत नजर आएंगी।

शिमरी शेड को गीले ब्रश की मदद से लगाएं
आंखों पर शिमर लगाना आसान नहीं होता है। आंखों पर शिमर लगाने के लिए ब्रश को गीला करें इसके बाद आई शैडो लगाएं। इससे आई मेकअप में किसी भी तरह का पैच नजर नहीं आएगा।

आई मेकअप के दौरान क्या ना करें
ओवर ब्लेंड
आईशैडो लगाते समय उसे ब्लेंड करना बहुत जरुरी होता है। अगर आईशैडो को अच्छे से ब्लेंड नहीं किया तो आंखों पर लाइन्स नजर आएंगी। आईशैडो को ओवर ब्लेंड नहीं करना चाहिए। आई मेकअप को ओवर ब्लेंड से आई मेकअप पैची नजर आएगा। आई मेकअप को ज्यादा ब्लेंड ना करें इससे मेकअप पैची हो जाएगा।

ज्यादा शिमरी शैड का इस्तेमाल ना करें
आई मेकअप के दौरान ज्यादा शिमरी आई शैडो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा शिमर का इस्तेमाल ओवर मेकअप लुक आता है। ओवर आई मेकअप लुक क्लासी लुक नहीं देता है। इसलिए आई मेकअप के दौरान ज्यादा शिमर का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications