Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ग्रेमी अवॉर्ड में पिंक और पर्पल शिमरिंग आईशैडो से दुआ लिपा ने किया रॉक
63 वें ग्रैमी अवार्ड्स ग्लिटर और ग्लैमर से भरपूर था। बता दें कि कोविड 19 की वजह से 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन देर से हुआ। पहले अवॉर्ड शो 31 जनवरी को होने वाला था बाद में 14 मार्च को शिफ्ट कर दिया गया। अवॉर्ड फंक्शन में सेलिब्रिटीज ने अपने बेहतरीन मेकअप लुक से सबको स्तब्ध कर दिया। इन सबके बीच दुआ लीपा, ने अपने आउटफिट ही नहीं, मेकअप से भी सबको चकित कर दिया। सिंगर ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि कुल चार आउटफिट की झड़ी लगा दी और उनके सभी आउटफिट स्पार्कलिंग पिंक टच लिए हुए थे। इन सभी आउटफिट के साथ-साथ दुआ ने मेकअप पर भी खासा फोकस किया। दुआ लिपा ने अपने मेकअप को भी स्पार्कलिंग टच दिया, जो उनके मेकअप को नेक्स्ट लेवल पर ले गया। उन्होंने दो अलग-अलग शिमरिंग आईशैडो लुक्स से अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। जिसमें एक पिंक था और दूसरा पर्पल। उनका दोनों ही आई मेकअप काफी शानदार था। तो, आइए हम उसके दोनों लुक के बारे में बात करते हैं और देखते हैं कि कैसा था दुआ लिपा का अवॉर्ड शो लुक-

दुआ लीपा का पर्पल आईशैडो लुक
इस लुक में दुआ लिपा ने स्पार्कलिंग स्लिट ड्रेस में खुद को रेडी किया। साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शिमरिंग मेकअप किया। दरअसल, उसकी आँखें उसके पूरे मेकअप का मुख्य अट्रैक्शन थीं। सिंगर ने मेटैलिक पर्पल आई शैडो का विकल्प चुना, जिसे उन्होंने अपने पूरे लिड्स और टियर-डक्ट्स पर अप्लाई किया। उन्होंने इस ग्लिटरी आईशैडो के साथ मैटेलिक आईशैडो के साथ अप्लाई किया, जिससे उनका ग्लैम लुक और भी निखरकर सामने आ रहा था। दुआ ने अपनी अपर लैश लाइन के उपर ब्लैक आईलाइनर की थिन लाइन लगाई। वहीं वाटरलाइन पर ब्लैक कोहल लुक कैरी किया। अपनी आईमेकअप को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने आई लैशेज पर मस्कारा का कोट लगाया। चीक्स पर ब्लश और लिप्स पर मैट रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। लिप लाइनर से उनके होंठों को एक फुलर लुक दिया। इस लुक में वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

दुआ लीपा का पिंक आईशैडो लुक
इस लुक में दुआ लिपा ने शिमरिंग पिंक आउटफिट कैरी किया, जिसमें ब्रैलेट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स शामिल था। हालांकि दुआ ने अपने आउटफिट से ज्यादा अपने मेकअप पर फोकस किया। फ्लॉलेस बेस अप्लाई करने के बाद उन्होंने पिंक ग्लिटरिंग आईशैडो को अपनी आईलिड और क्रीज़ पर अप्लाई किया। वास्तव में, सिंगर ने आंखों पर आई शैडो के कई कोट लगाए गए थे, जिससे यह अधिक गहरा और अधिक चमकीला हो गया। सॉफ्ट ब्लैक कोहल और मस्कारा ने उनके आईमेकअप लुक को बेहद खास बनाया। कंटूरेड चीकबोन्स के उपर दुआ ने सॉफ्ट ब्लश से हाईलाइट किया। लीपा ने अपने लुक को पिंक लिपस्टिक और उस पर ग्लॉस के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया।
तो, दुआ लीपा का कौन सा मेकअप लुक आपको ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications