Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
दिवाली पार्टी पर स्टनिंग लुक के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स
दिवाली का त्योहार आने वाला है। दिवाली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर दिवाली विश करते हैं। इस दौरान हर कोई नए कपड़े पहनना पसदं करते हैं। दिवाली के दिन ब्राइट कलर के आउटफिट काफी ट्रेंड में होते हैं।

अच्छी ड्रेस के साथ मेकअप करना भी बहुत जरुरी होता है। अगर मेकअप सही से नहीं हो तो सारा लुक खराब हो जाता है।अगर आपको मेकअप करना नहीं आता है तो आप इन टिप्स की मदद से में दिवाली के दिन फ्लॉलेस मेकअप कर सकती हैं।

फाउंडेशन
मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर फाउंडेशन की जरुरत होती है। फाउंडेशन स्किन टाइप के अनुसार लगाना चाहिए। आप अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लें। मेकअप करने से पहले अपना चेहरा धो लें इसके बाद चेहरे पर माॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके बाद मेकअप सेट करने के लिए आप फेस पाउडर लगाएं।

आई मेकअप
आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले आंखों पर न्यूड आईशैडो लगाएं। इसके बाद आप अपनी ड्रेस के अनुसार किसी भी कलर को लगा सकते हैं। बता दें कि इन दिनों कॉपर और गोल्डन कलर काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। आंखों पर आप गोल्डन कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद लाइनर और काजल लगाएं। दिवाली के दिन मस्कारा जरुर लगाएं। इससे आपको खूबसूरत आंखे मिलेगी।

ब्लशर और हाइलाइटर लगाएं
आई मकअप करने के बाद ब्लशर और हाइलाइटर लगाएं। लाइट पिंक या फिर गोल्डन कलर का ब्लशर गालों पर लगाएं। चीकबोन्स और नाक पर हाइलाइटर लगाएं। इससे आपके मेकअप को परफेक्ट लुक मिलेगा। वहीं मेकअप काफी देर तक टीका रहेगा। रोज गोल्डन कलर का हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्राइट कलर लिपस्टिक
फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर की लिपस्टिक लगाएं। ब्राइट कलर की लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। सांवले रंग की महिलाएं दिवाली पर मैरुन या रेड कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। गोरे रंग वाली महिलाएं पिंक और लाइट शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
