Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वैरिकोज की वजह से शॉर्ट ड्रेस पहनने में आती है शर्म, इन ट्रिक्स से इन्हें छिपाएं
जिन महिलाओं को वैरिकोज वेन्स की समस्या होती है, वह अक्सर शॉर्ट ड्रेस पहनने में कंफर्टेबल फील नहीं करती हैं, क्योंकि इसमें उनके वेन्स आसानी से विजिबल होते हैं। ऐसे में अक्सर लंबी स्कर्ट और पैंट का ऑप्शन चुनती हैं, ताकि उनकी नसें किसी को दिखाई ना दें। यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन वैरिकोज वेन्स को छिपाने के लिए आप खुद को किसी एक ही तरह के लुक में बांध लें, यह ठीक नहीं है।
अगर आपको शॉर्ट्स पहनना अच्छा लगता है, तो आप वैरिकोज वेन्स को हाइड करने के लिए मेकअप का सहारा ले सकती हैं। जिस तरह आप कंसीलर से चेहरे पर डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स और निशान छिपाते हैं, वैसे ही आप वैरिकाज़ वेन्स को छिपाने के लिए भी ऐसा ही कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से मेकअप के जरिए वैरिकोज वेन्स को हाइड किया जा सकता है-

सनलेस टैनिंग लोशन लगाना
थोड़ी मात्रा में सनलेस टैनिंग लोशन लें और इसे अपने हाथों से दोनों पैरों पर फैलाएं। धीरे-धीरे रगड़ते रहें जब तक कि सारा लोशन पूरी तरह से त्वचा में मिल न जाए और अच्छी तरह अब्जॉर्ब न हो जाए। लोशन को सूखने में कुछ समय लगेगा। इसे सेट होने दें और लगाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धो लें। सनलेस टैनिंग लोशन चुनते समय, सुनिश्चित करें कि आप हल्के से मध्यम टैन रंग का चयन करें जो आपकी त्वचा के लगभग समान दिखता है ताकि लगाने के बाद यह नकली न लगे। लोशन के पूरी तरह से सूख जाने के बाद अपनी पोशाक पहनें, ताकि इससे आपकी पोशाक पर दाग न लगे या गन्दा पैच न बने। स्पष्ट रूप बनाए रखने और वैरिकाज़ नसों को छिपाने के लिए आप सप्ताह में दो बार सनलेस टैनिंग लोशन लगा सकती हैं।

वाटरप्रूफ कंसीलर लगाएं
अब, एक पतला आईलाइनर मेकअप ब्रश लें और इसे वाटरप्रूफ कंसीलर की बोतल में इसे डिप करें। सुनिश्चित करें कि कंसीलर का शेड बॉडी मेकअप से थोड़ा हल्का हो। कंसीलर को पतली लाइन में लगाकर वेरिकोज वेन्स को ढक लें।

कंसीलर को ब्लेंड करना
जिस तरह बॉडी मेकअप होता है, उसी तरह कंसीलर को स्किन में ठीक से ब्लेंड करना भी जरूरी है। कंसीलर को हल्के से थपथपाने के लिए मेकअप स्पंज या अपनी उंगली का इस्तेमाल करें ताकि यह त्वचा के साथ अच्छी तरह से मिल जाए। सुनिश्चित करें कि कंसीलर अच्छी तरह से मिक्सस हो, ताकि आप वैरिकाज़ नसों को बिल्कुल भी न देख सकें।

एरोसोल लेग-स्प्रे का कर सकते हैं इस्तेमाल
यदि आपकी वैरिकाज़ वेन्स बहुत अधिक विजिबल नहीं हैं, तो आपको उस पर पर्याप्त मेकअप करने की आवश्यकता नहीं है। आप उन्हें कवर करने के लिए बस एक एरोसोल लेग-स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले, इसे वैरिकाज़ वेन्स वाले क्षेत्र पर स्प्रे करें, और इसे त्वचा में मिक्स करने के लिए अपनी उंगलियों से धीरे से छोटे सर्कल्स बनाएं। कपड़े पहनने से पहले इसे अच्छी तरह सूखने दें।



Click it and Unblock the Notifications
