Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
परफेक्ट तरीके से लगाना है आईशैडो, तो जान लें यह Do’s और Don’ts
मेकअप करते हुए महिलाएं सबसे अधिक फोकस अपनी आईज पर करती हैं। यह ना केवल उनके लुक को खास बनाता है, बल्कि इससे वह कई अलग-अलग लुक्स भी बेहद आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। वैसे भी जब से कोरोना प्रोटेक्शन के कारण मास्क लगाना आवश्यक हो गया है तो ऐसे में हमारा आधा फेस तो ऐसे ही कवर हो जाता है। इस स्थिति में अपनी आंखों के जरिए आप अपने लुक्स को खास बना सकती हैं। वैसे आई मेकअप करते समय सबसे जरूरी होता है कि आप सही तरह से आईशैडो लगाएं। लेकिन जो महिलाएं बिगनर हैं, उनके लिए आईशैडो को परफेक्ट तरीके से लगाना शायद उतना आसान ना हो। अगर आपका नाम भी ऐसी ही महिलाओं की लिस्ट में शुमार है तो आज हम आपको आई मेकअप के दौरान आईशैडो लगाते समय कुछ Do’s और Don’ts के बारे में बता रहे हैं-

प्राइमर का जरूर करें इस्तेमाल
आमतौर पर, मेकअप बेस के रूप में हम फेस पर प्राइमर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको आईशैडो लगाने से पहले भी प्राइमर को जरूर यूज करना चाहिए। लिड्स को प्राइम करने से न केवल आईशैडो पिगमेंट अधिक बेहतर होता है, बल्कि यह आईशैडो को क्रीज लेस और एक परफेक्ट लुक देता है। साथ ही इसे लॉन्ग लास्टिंग बनाता है। वैसे तो आप आई प्राइमर को यूज कर सकती हैं, लेकिन अगर आपके पास आई प्राइमर नहीं है, तो ऐसे में आप रेग्युलर प्राइमर या फिर कंसीलर को भी यूज कर सकती हैं।

शिमर जरा सोच समझकर
अमूमन महिलाएं शिमर को ट्रांज़िशन शेड्स के रूप में यूज करती हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि ट्रांज़िशन शेड्स आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य कलर्स को अच्छी तरह ब्लेंड करने में मदद करते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल करने से आपका पर्पस पूरा ही नहीं होगा। यह पाउडर को ठीक से ब्लेंड किए बिना ही लाइट को रिफ्लेक्ट करेगा। बेहतर होगा कि आप ट्रांज़िशन शेड्स के रूप में एक मैट शेड चुनें।

क्रिएट करें डायमेंशन
डायमेंशन क्रिएट करके आप बेहद आसानी से अपनी आईज को एक ड्रामेटिक लुक दे सकती हैं। आप डायमेंशन क्रिएट करने के लिए लाइट व डार्क शेड्स की मदद ले सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप पहले क्रीज पर मैट ट्रांज़िशन शेड्स लगाएं। इसके बाद आउटर कॉर्नर पर डार्कर मैट शेड अप्लाई करें। एक बार ब्लेंड हो जाने पर, लिड पर और इनर कॉर्नर पर हल्का शिमरी शेड्स अप्लाई करें।

ओवर ब्लेंडिंग से बचें
यह तो हम सभी को पता है कि चाहे मेकअप बेस हो या फिर आईशैडो हो, उसे सही तरह से ब्लेंड करना बेहद जरूरी है। ताकि आपके मेकअप में हार्श लाइन्स नजर ना आएग और आपको एक स्मूद लुक मिल सके। हालांकि, यह स्टेप आपको थोड़ा बैलेंस तरीके से करने की जरूरत है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं आईशैडो अप्लाई करने के बाद उसे बहुत अधिक ब्लेंड करने लग जाते हैं, उनका आईशैडो पैची और असमान दिखने लगता है।

जब लगाएं शिमरी शेड्स
जब आप पार्टी के लिए खुद को रेडी कर रही हैं तो यकीनन आईशैडो में शिमरी लुक को एड करना चाहेंगी। हालांकि, कई बार यह आपकी लिड पर सही तरह से नहीं लग पाता है। ऐसे में आप इस हैक की मदद लें। इसके लिए आप मिस्ट की मदद से अपने ब्रश को थोड़ा गीला करें, और फिर स पर आईशैडो लगाएं। इससे आपके लिए इसे सही तरह से अप्लाई करना काफी आसान हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
