Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
मैट लिपस्टिक रिमूव करने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो

आज के समय में महिलाओं के लिए मैट लिपस्टिक काफी फेमस हो गई है। ऑफिस से लेकर नाइट पार्टी हर तरह के फंक्शन के लिए एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं सभी मैट लिपस्टिक का यूज करती हैं। लेकिन इसे हटाने में थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन अगर आप जानना चाहती हैं कि होंठों से मैट लिपस्टिक कैसे हटाया जाए, तो आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको ये बताने जा रहे हैं। ये लिपस्टिक ज्यादातर ट्रांसफर-प्रूफ होती हैं जो आसानी से नहीं छुटती है। लेकिन इस लिपस्टिक को हटाना वास्तव में एक मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि इसके लंबे समय तक चलने वाले फॉर्मूले के कारण ये आसानी से हटता नहीं है।
होठों से मैट लिपस्टिक हटाने के लिए लिप्स को तेज-तेज रगड़ना इसका समाधान नहीं है। ये आपके होठों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसके बजाय, आपको मैट लिपस्टिक को हटाने के लिए अधिक प्रभावी तरीके अजमाने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं मैट लिपस्टिक को हटाने के आसान तरीकों के बारे में-
1. लिप क्रीमी बाम
अगर आपको मेकअप रिमूवर नहीं मिल रहा है, तो आप अपने होठों पर थोड़ा सा क्रीमी लिप बाम या कोई मॉइश्चराइजर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर, एक मुलायम कपड़ा लेकर अपने होठों को हल्के हाथों से धीरे-धीरे पोछें। होठों के स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने से आपकी लिपस्टिक आसानी से हटने में मदद मिलती है।
2. नारियल तेल का करें यूज
हम सभी के घर में नारियल या जैतून का तेल रहता ही है। अगर आपको मैट लिपस्टिक रिमूव करने के लिए मेकअप रिमूवर नहीं मिल रहा है तो आप नारियल या जैतून के तेल से भी अपने मैट लिपस्टिक को हटा सकती हैं। ये आपके होठों को पोषण देने का भी काम करता है।
3. टूथब्रश की लें मदद
अगर होठों से मैट लिपस्टिक को हटाने के बाद भी आपके होठों पर लिपस्टिक के कुछ धब्बे रह जाए, तो एक टूथब्रश की मदद से आप अपने होठों को धीरे-धीरे साफ करें। ऐसा करने से आपके होठों एक्सफोलिएट होगा। इस प्रोसेस के बाद आप अपने होठों पर हाइड्रेटिंग लिप बाम जरूर लगाएं।
4. लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लगाएं बाम
जब भी आप मैट लिपस्टिक का यूज करती हैं तो लिपस्टिक लगाने से पहले अपने लिप्स पर लिप बाम जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके लिप्स सोफ्ट बने रहेंगे। रात को सोने से पहले या मेकअप करने के तुरंत बाद लिपस्टिक रिमूव करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
