Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गिगी हदीद से लेकर दीपिका पादुकोण की तरह आप भी समर्स में कैरी कर सकती हैं कलरफुल आईशैडो
जब बात मेकअप और ब्यूटी की आती है, तो आजकल न्यूट्रल ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर बार न्यूट्रल कलर्स को ही स्टाइल का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप चाहें तो मिनिमल तरीके से कुछ कलर्स को भी अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं। न्यूड लिप्स लुक इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। खासतौर से, कोरोना महामारी के कारण जब फेस मास्क पहनना जरूरी हो गया है तो ऐसे में बोल्ड लिप्स लुक रखने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में आप अपनी आंखों पर अधिक फोकस करें और आई मेकअप कुछ ऐसा करें, जिसमें वह अधिक बोल्ड व कलरफुल नजर आएं। तो चलिए आज हम आपके लिए कुछ सेलेब्स के लुक को डिकोड कर रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपने मेकअप गेम को और भी एन्हॉन्स कर सकती हैं-

गिगी हदीद
अमेरिकी सुपर मॉडल का यह लुक बताता है कि कैसे अपनी आंखों को निखारने के लिए स्काई ब्लू मेटैलिक आईशैडो को अप्लाई किया जा सकता है। उन्होंने अपनी आईज को ब्राइट लुक देकर न्यूड लिप्स और ब्लश के साथ मेकअप को मिनिमल लुक दिया।

दीपिका पादुकोण
बोल्ड आईज और न्यूड लिप्स लुक में कैसे रॉक करना है, यह कोई बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण के लुक से सीखे। स्मोकी आई लुक की क्वीन दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान बोल्ड आई और न्यूड लिप्स में अपने लुक को फ्लॉन्ट किया। उनके आई मेकअप में पिंक टच उनके हॉट पिंक बोल्ड आउटफिट को पूरी तरह से कॉम्पलीमेंट कर रहा था।

प्रियंका चोपड़ा जोनस
अगर आप समर नाइट आउट के लिए अपने लुक में शाइन और शिमर एड करना चाहती है तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से आईडिया लें। इस लुक में प्रियंका ने अपनी आंखों की खूबसूरती को शिमरी सिल्वर आईशैडो से उभारा। वहीं मस्कारा ने उनकी लैशेज को अधिक थिक व वाल्यूम लुक दिया। ग्लॉसी न्यूट्रल-टोन्ड लिप्स ने उनके लुक को पूरा किया।

करिश्मा कपूर
अधिक एक्सपेरिमेंटल और ग्लैम लुक के लिए, करिश्मा कपूर से लुक्स से आईडिया लिया जा सकता है। इस लुक में करिश्मा ने ग्लिटरी पिंक आईशैडो को अपनी आईलिड पर अपलाई करके अपने आउटफिट के साथ मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक दिया। उनकी डिफाइन आईज, मस्कारा और ग्लॉसी पिंक लिप्स ने उनके लुक को कंप्लीट किया।

दिशा पटानी
वहीं अगर दिशा के आई मेकअप लुक की बात हो तो उन्होंने ब्राइट नियॉन ग्रीन आईशैडो से अपनी आंखों को खूबसूरत बनाया। हालांकि दिशा ने इस ब्राइट कलर को थोड़ा अलग तरीके से अपनी आईलिड पर अप्लाई किया, जिसके कारण उनका लुक काफी डिफरेंट नजर आ रहा था। सिंपल ब्लैक लाइनर और ग्लॉसी न्यूट्रल टोन लिप्स ने उनके ग्लैम लुक को और भी खास बनाया।

सोनम कपूर आहूजा
हमेशा फैशन और ब्यूटी गेम में सबसे ऊपर रहने वाली सोनम कपूर ने इस लुक में ब्राइट मस्टर्ड येलो आईशैडो के साथ समर्स वाइब्स को पेश किया। हैवी फ्लोरल टॉप के साथ उनका यह आई मेकअप लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। सोनम ने न्यूड लिप्स से अपने लुक को पूरा किया।
आपको किस दिवा के बोल्ड आई और न्यूड लिप लुक ने सबसे ज्यादा इंस्पायर किया? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
