Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Halloween Eye Makeup 2022: हेलोवीन के लिए खुद को देना है यूनिक लुक, इन आई मेकअप को करें ट्राई

हेलोवीन के लिए चाहे आप जोकर का रूप लेना चाहते हैं, या फिर किसी भूत प्रेत की तरह दिखना चाहते हैं। इन सभी लुक को पूरा करने में मेकअप आपकी मदद करता है। हेलोवीन के लिए सिर्फ कपड़े पहनने से आप उस किरदार की तरह नहीं दिख पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप उस रूप में ढलने के लिए मेकअप भी उसी के हिसाब से करें। हल्के कपड़ों को भी हेलोवीन की रात सबसे आकर्षित बनाने में मेकअप सबसे अच्छा आइडिया है। इसके अलावा, अगर आप भीड़-भाड़ वाले बार क्रॉल या हाउस पार्टी में नहीं जा कर किसी मूवी नाइट या कैज़ुअल डिनर पार्टी में जा रहे है तो भी आपके कैजुअल आउटफिट के साथ हेलोवीन के लिए मेकअप एक अच्छा तरीका है। इस आर्टिकल के जरिए हमने आपके लिए कई तरह के हेलोवीन मेकअप का चयन किया है। जिनमें से एक मेकअप लुक को आप अपने हेलोवीन पार्टी के लिए चुन सकती हैं।

बटरफ्लाई आई मेकअप
टिक्कॉक और इंस्टाग्राम पर बटरफ्लाई आईलाइनर मेकअप बहुत ज्यादा ट्रेंडी ब्यूटी ट्रेंड्स में है। इस आइ मेकअप के लिए आप 2 कलर्स के ग्रीटर आई शेडों लें। और अपने आंखों पर दो हिस्सों में ब्लेंड कर लें। इसके बाद आंखों के साइड में आइलाइनर से तितली बना लें। अगर आपको थोड़ा डरावना लुक देना है तो आप पलको के ऊपर चमकादर भी बना सकती हैं।

हेलोवीन आई मेकअप
हेलोवीन पार्टी में कद्दू की आंखें बनाकर उसे लोगों को डराने के लिए यूज किया जाता है। अपनी हेलोवीन मेकअप के लिए आप कद्दू का डिजाइन अपनी आंखों पर बना सकती हैं। अपनी आंखों पर 3 4 तरह के आइ शेडों का यूज करें। जिस तरह आप तस्वीर में देख सकते हैं। आई शेडो को मर्ज करने के बाद आप इसे हेलोवीन लुक देने के लिए आप लाइनर से कद्दू और चमकादर के डिजाइन बना सकते हैं।

हॉरर नाइट आई मेकअप
हेलोवीन नाइट हॉरर नाइट के लिए जानी जाती है। इस दिन लोग ज्यादा से ज्यादा डरावने दिखने के लिए तरह तरह के लुक को कैरी करते हैं। ऐसे में हॉकक नाइट आई मेकअप आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। तस्वीर में आप देख सकते हैं इस आई मेकअप को करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन थोड़े प्रेटिस के बाद आप इस डिजाइन को अपनी आंखों पर अच्छी तरह कॉपी कर सकती हैं, और खुद को हॉरर लुक दे सकती हैं।

डेविल ग्लेम
रेड एरो खतरे की निशानी होती है। ऐसे में अगर आप हेलोवीन के दिन हल्का मेकअप रखना चाहती हैं, तो डेविल ग्लेम मेकअप लुक खुद को दे सकती हैं। इस आई मेकअप से आपको एक क्लासिक लुक भी मिलेगा। आप अपने हेलोवीन लुक के लिए इस तरह के आई मेकअप को भी चुन सकती हैं।

क्यूट भूत
सारी भूत डरावने नहीं होते, कुछ क्यूट भी होते हैं। ऐसे में आप अपने हेलोवीन लुक को एक क्यूट लुक देने के लिए इस तरह का आई मेकअप कर सकती हैं। किसी भी लाइट कलर के आइ शेडों को अपनी आंखों पर ब्लेंड कर लें। फिर इसके ऊपर क्यूट छोटे भूत के डिजाइन बना लें। ये मेकअप सभी को जरूर पसंद आएगा।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
