Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाईलाइटर लगाते समय ये मिस्टेक्स आपके लुक को कर सकता है खराब
मेकअप करना महिलाओं को काफी पसंद होता है। इन दिनों हाईलाइटर काफी ट्रेंड में है वहीं मेकअप का खास हिस्सा बन गया है। हाईलाइटर का इस्तेमाल कर से चेहरे पर ग्लो आता है, लेकिन हाईलाइटर का गलत इस्तेमाल करने से आपका सारा लुक बिगड़ भी सकता है। चलिए जानते हैं हाईलाइटर मिस्टेक्स के बारे में जो किसी का भी लुक खराब कर सकता है।

फेस शेप के अनुसार फीचर्स को करें हाईलाइट
हाईलाइटर का इस्तेमाल फेशियल फीचर्स को निखारे के लिए किया जाता है। जिन महिलाओं को फेस लंबा है तो उन्हें अपने फोरहेड और चिन पर हाईलाइटर नहीं लगाना चाहिए, इससे आपका फेस और लंबा लगेगा। डायमंड फेस वाली महिलाओं को चीकबोन्स और क्यूपिड बी पर हाईलाइटर का इस्तेमाल करना चाहिए।

बहुत सारा हाईलाइटर लगाना
कई महिलाएं गलती से चेहरे पर ज्यादा से ज्यादा हाईलाइटर लगा लेती है। हाईलाइटर का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो के लिए किया जाता है। नेचुरल ग्लो और शाइनी लुक के लिए आप हाईलाइटर और फाउंडेशन को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा। मेकअप करते समय ध्यान रखें कि आपका हाईलाइटर ज्यादा नहीं होना चाहिए, अगर आपके चेहरे पर हाईलाइटर ज्यादा जग जाए तो आप टिशू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गलत शेड यूज करना
कई बार हाईलाइटर लगाने के बाद मेकअप में निखार की जगह सारा लुक खराब हो जाता है। कई बार हाईलाइटर लगाने से चेहरा ज्यादा चमकने लगता है जिससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसा तब होता है जब गलत शेड का हाईलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है। लाइट स्किन टोन को पिंक और पीच हाईलाइटर का इस्तेमाल करना चाहिए वहीं वार्मर स्किन टोन वाले ब्रोंज हाईलाइटर का इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
