Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
हिना खान ने शेयर किया खूबसूरत डेवी मेकअप लुक, देखें ट्यूटोरियल वीडियो
एक्ट्रेस हिना खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने कमाल के फैशन सेंस और मेकअप के लिए जानी जाती हैं। हिना खान जब भी इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत लुक शेयर करती हैं तो सबसे ज्यादा उनके मेकअप पर ध्यान जाता हैं। एक्ट्रेस के मेकअप आर्ट से हम सब वाकिफ हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से लाइमलाइट चुराती हैं। हाल ही में हिना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपने ज्यादातर फोटोशूट के लिए वह खुद ही डेवी मेकअप लुक कैरी करती हैं। एक्ट्रेस मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट और अपना स्पेशल टच भी जोड़ती हैं। हिना के फैंस उनके मेकअप लुक काफी पसंद हैं। हिना खान ने अपने फैंस के लिए मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया है। चलिए इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

हिना खान ने मेकअप ट्यूटोरियल में बताया है कि मेकअप शुरु करने से पहले अपना चेहरा साफ कर लें। चेहरा साफ करने के लिए आप अच्छे ब्रांड के फेसवॉश का इस्तेमाल करें। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि मेकअप करने से पहले आपका चेहरा ऑयल-फ्री हो। फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करें। सीरम लगाकर त्वचा की मालिश करें। इसके बाद चेहरे पर मेकअप लगाएं।
हिना खान ने वीडियो में फाउंडेशन लेकर चेहरे पर लगाएं। उन्होंने फाउंडेशन को ब्लेंडर का इस्तेमाल करने के बजाय उंगलियों से ब्लेंड करें। इसके बाद एक्ट्रेस ने फाउंडेशन बेस को लॉक करने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल किया है। फिर उन्होंने आइब्रो पेंसिल से आइब्रो को शेप दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने चीकबोन्स, नाक और जॉलाइन को थोड़ा सा कंटूर किया। इसके बाद उन्होंने अपने गालो पर ब्लश लगाया है।
इसके बाद एक्ट्रेस ने आई शैडो पैलेट से न्यूड शेड लिया, उंगलियों से उन्होंने अपने आंखों पर आई शैडो लगाया है। इसके उन्होंने ब्राउन आईशैड लेकर ब्रश की मदद से निचली लैश लाइन पर लगाएं। इसके बाद उन्होंने अपनी आईब्रो बोन्स पर हाइलाइटर लगाया है। एक्ट्रेस ने काजल और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट किया है। इसके बाद हिना ने चीकबोन्स, नाक, माथे पर हाइलाइटर लगाया है। इसके बाद हिना खान ने छोटे ब्रश से आंखों के अंदरुनी कोने पर हाइलाइटर लगाया है। हिना खान ने लाइट पिंक कलर का ग्लिटर ग्लॉस लगाया है। उनके ग्लॉसी लिप्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। हिना खान ने मेकअप करने के बाद मैसी बन हेयरस्टाइल बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications