Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन गलतियों से खराब हो सकता है कलरफुल लाइनर लुक, जानें कलर्ड आईलाइनर लगाने के बेसिक रुल्स
खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करती है। जिन लड़कियों को मेकअप करना नहीं आता है वह भी पार्लर जाकर मेकअप करवाती है। महिलाओं को ट्रेंडी और खूबसूरत मेकअप बहुत पसंद होता है। मेकअप में भी आई मेकअप लड़कियों को बेहद पसंद है। इन दिनों लड़कियों के बीच कलरफुल आई लाइनकर का क्रेज देखने को मिल रहा है। महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए कलरफुल लाइनर लगाना पसंद कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर टीवी एक्ट्रेस भी इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रही है। स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं कलरफुल लाइनर का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन कई बार कलरफुल लाइनर लगाने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं लगता है। ऐसे में लाइनर लगाने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान देना होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कलरफुल लाइनर लगाने का सही तरीका बताएंगे और कलरफुल लाइनर के साथ कैसे करें मेकअप।

कलरफुल लाइनर के साथ करें लाइट मेकअप
महिलाएं अक्सर डार्क मेकअप करती है जिसकी वजह से कलरफुल लाइनर उभर कर नहीं आता है। कलरफुल लाइनर लगाते है तो चेहरे पर लाइट मेकअप करें। लाइट मेकअप करने चेहरे आंखों पर कलरफुल लाइनर हाइलाइट होगा। कलरफुल लगाने से पहले चेहरे पर केवल बीबी या सीसी क्रीम लगाएं। इसके बाद आंखों पर कलरफुल लाइनर लगाएं। लाइट लिपस्टिक और हल्का सा ब्लशर लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।

कलरफुल लाइनर के लिए सही कलर चुनें
कलरफुल लाइनर लगाने के लिए सही कलर लगाना बहुत जरुरी होता है। खासकर जब आप पहली बार कलरफुल लाइनर लगा रही है तो सही करना ही चुनें। अगर आप पहली बार कलरफुल लाइनर लगा रही है तो आप ब्लू या फिर डार्क पिंक कलर का इस्तेमाल करें। आप कलरफुल लाइनर लगाने के लिए हिना खान के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। हिना खान ने चेहरे पर फाउंडेशन लगाया है। आप फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम लगाएं। इसके बाद एक्ट्रेस की तरह ब्लू कलर का लाइनर लगाएं। लाइनर लगाने के बाद डार्क ब्लैक कलर का मस्कारा लगाएं। लाइट शेड लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।

मस्कारा का करें इस्तेमाल
कलरफुल लाइनर को हाइलाइट करने के लिए आप ब्लैक मस्कारा का इस्तेमाल करें। कलरफुल आई लाइनर लगाने के बाद ब्लैक मस्कारा लगाने से आंखों को खूबसूरत लुक मिलेगा। कलरफुल लाइनर लगाने के बाद कभी भी फेक या नकली आईलैशेज ना लगाएं। इससे आपका सारा लुक खराब हो जाएगा।

कलरफुल लाइनर लगाते समय क्या ना करें
आप पहली बार कलरफुल लाइनर लगा रही है तो चेहरे पर हैवी और बोल्ड मेकअप ना करें। हैवी और बोल्ड मेकअप करने से आखों पर ध्यान नहीं जाएगा। कलरफुल लाइनर के साथ कभी भी कलरफुल मस्कारा का इस्तेमाल ना करें। पहली बार में आप ग्रीन, ब्लू और ब्राउन कलर लाइनर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
