Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ब्लैक नहीं कलर्ड आई लाइनर का ट्रेंड, जानें लगाने का सही तरीका
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। खूबसूरत लुक महिलाएं आई मेकअप करती हैं। खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन दिनों कलरफुल लाइनर काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। ब्लैक आईलाइनर हमेशा की ट्रेंड में रहता है

लेकिन इन दिनों कलरफुल लाइनर का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा हैं। अगर आप भी ब्लैक लाइनर की जगह कलरफुल लाइनर का इस्तेमाल करना चाहती है तो इन बातों का ध्यान रख सकती हैं। चलिए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना है।

डार्क कलर
खूबसूरत लुक के लिए आप नियोन कलर के लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप ब्लू या फिर पिंक कलर के लाइनर को लगाने में हिचक रही है तो इसको आप डार्क कलर के साथ मिक्स करके लगाएं। पिंक या ब्लू लाइनर को आप ब्लैक लाइनर के साथ मिक्स करके लगाती हैं। इससे आपको डिफरेंट लुक मिलेगा।

मस्कारा है जरुरी
कलरफुल लाइनर लगाने के बाद आपनी आंखों पर मस्कारा जरुर लगाएं। क्योंकि मस्कारा लगाने से आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है। मस्कारा लगाने से पलके घने लगती हैं। इसलिए लाइनर लगाने के बाद मस्कारा जरुर लगाएं।

पलकों के करीब से लगाएं लाइनर
अगर आप खूबसूरत आंखों के लिए कलर्ड लाइनर लगा रही है तो आप इस बात का जरुर ध्यान दें कि लाइनर को पलकों के करीब से लगाएं ताकि पलकों और लाइनर के बीच गेप ना हो क्योंकि गेप की वजह से आपकी आंखों की खूबसूरत कम हो जाएंगी। लाइनर हमेशा पलकों के करीब से लगाना चाहिए।

प्राइमर का करें इस्तेमाल
परफेक्ट आई मेकअप के लिए आप आई प्राइमर जरुर लगाएं। आई प्राइमर लगाने से आई मेकअप खराब नहीं होता है। खूबसूरत आई मेकअप के लिए आई प्राइमर जरुर लगाएं। कलरफुल लाइनर लगाने के लिए आप ऐसे कलर का इस्तेमाल करें जो आपकी खूबसूरत को बढ़ाए। आप अपनी आंखों पर पिंक और ब्लू कलर का लाइनर लगा सकती है।

लिक्विड लाइनर
कलरफुल लगाने के लिए आप लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करें। क्योंकि लिक्विड लाइनर से स्मूद लुक मिलता है। पेंसिल लाइनर से बेस्ट लुक नहीं मिल पाता है।

लाइट रखें मेकअप
अगर आप कलर्ड आईलाइनर लगा रही हैं तो आप इस बात का जरुर ध्यान रखें कि आप फेस मेकअप लाइट होना चाहिए। लाइट मेकअप पर कलर लाइनर ज्यादा खूबसूरत लुक देता है। कलर्ड लाइनर के साथ न्यूड लिपस्टिक लगानी चाहिए।

ब्लैक लाइनर के साथ मिक्स करें कलर्ड लाइनर
इन दिनों कलर्ड आईलाइनर काफी ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस लेकर टीवी एक्ट्रेस कलर्ड लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी खूबसूरत लुक के लिए कलरफुल लाइनर का इस्तेमाल करना चाहती है तो आप कलर्ड आई लाइनर को लगाने से पहले आप ब्लैक लाइनर लगा सकती हैं इसके आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
