Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
खूबसूरत आंखों के लिए अपनी आई शेप के अनुसार लगाएं आई लाइनर
खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। शानदार मेकअप लुक बिना आई मेकअप अधूरा लगता है. खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं लाइनर लगाती हैं। लाइनर लगाने से आंखों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। लेकिन कई बार गलत तरीके से लाइनर लगाने से आंखों की खूबसूरती कम हो जाती है।

ऐसे में आई मेकअप की बेसिक डिटेल पता होनी चाहिए। खूबसूरत आई मेकअप के लिए आंखों की शेप के अनुसार लाइनर लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं किस तरह की आंखों पर कैसा लाइनर करेंगा सूट।

वाइट सेट आंखें
आंखों के इनर कॉर्नर नाक के ब्रिज से काफी दूरी पर होता है। जब आंखें एक दूसरे से ज्यादा दूरी पर होती है उन्हें वाइड सेट आइज कहा जाता है। ज्यादा मॉडल्स का आई शेप यही होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आखों का भी यही शेप है। इस आई शेप में आई मेकअप ऐसा करना चाहिए जिससे आंखों की दूरी कम दिख सकें। आंखों के इनर कॉर्नर पर लाइट शेड का इस्तेमाल करना चाहिए। इस शेप की महिलाओं को लाइनर का विंग बहुत लंबा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे आंखे ज्यादा दूरी पर नजर आएंगी। जो कि देखने में अच्छा नहीं लगेगा।
फोटो साभार- आलिया भट्ट इंस्टाग्राम

क्लोज सेट आई शेप
जब आंखों का इनर कॉर्नर नाक के ब्रिज के करीब होता है। यानी सामान्य से कम दूरी पर आंखे होती है, इसे क्लोज सेट आइज कहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की आंखों का शेप यही है। इस आई शेप में आई मेकअप करते समय आंखों के बाहरी कॉर्नर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिससे आपकी आंखें बाहर की तरफ दिखाई दें। आखों के बाहर के कॉर्नर पर डार्क आई शैडो का इस्तेमाल करें। इस शेप की आंखों पर विंग लाइनर लगाया जा सकता है।
फोटो साभार- इंस्टाग्राम

डीप सेट आई शेप
जब आंखें काफी अंदर की तरफ होती है जिससे आईब्रो ज्यादा हाइलाइट होती है। इसे डीप सेट आइज कहा जाता है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आंखों का भी शेप डीप सेट आइज है। इस आई शेप में आंखों को लाइट और शिमरी कलर का यूज करना चाहिए। इस तरह की आंखों पर स्मोकि आई मेकअप कुछ खास नहीं लगता है। इस शेप की आंखों पर विंग लाइनर अच्छा नहीं लगता है।
फोटो साभार- इंस्टाग्राम

हुडेड आइज
आंखें खोलन पर आई लिड नजर नहीं आती है उसे हुडेड आइज कहा जाता है। हुडेड आइज पर आई लिड इसलिए नजर नहीं आती है क्योंकि एक्सट्रा लेयर क्रीज के ऊपर आ जाता है। बॉलीवुड एकट्रेस अुष्का शर्मा की आंखों का भी शेप यही है। इस शेप की आंखो पर मोटा लाइनर अच्छा लगता है। लाइनर के साथ साथ आंखों पर मस्कारा भी जरुर लगाएं।
फोटो साभार- इंस्टाग्राम

डाउन टर्न्ड आइज या फिर डूपी आइज
जब आंखों के बाहर का कॉर्नर हल्की सी नीचे की तरफ झुकी हुई है तो इस आई शेप को डूपी आइज शेप कहा जाता है। कैटरीना कैफ की आंखों का शेप भी यही है। इस तरह की आई शेप में आप किसी भी तरह का लाइनर लगा सकती हैं। आप विंग्ड लाइनर और कैट लाइनर लाग सकती हैं।
फोटो साभार- इंस्टाग्राम

बादाम शेप आइज
बादाम की शेप आंखें बड़ी ही खूबसूरत लगती है। इस आई शेप में बाहर के कॉर्नर में नेचुरल लिफ्ट होता है। इस वजह से नीचे की लैश लाइन ऊपर की लैश लाइन के मुकाबले बड़ी नजर आती हैं। जिससे आंखें बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का भी यही आईशेप है। इस तरह की आईशेप पर आप किसी भी तरह का लाइनर लगा सकती हैं। इस की आंखों पर कैट लाइनर बहुत ही अच्छा लगेगा।

प्रोमिनेन्ट आइज
इस आईशेप में आंखें काफी बोल्ड नजर आती है। इस तरह की आंखों में लिड्स बाहर आती हुई नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की आंखों का भी यही शेप है। इस तरह की आंखों पर थिक लाइनर अच्छा लगता है। इस तरह की आंखों पर स्मोकि आई मेकअप बहुत अच्छा लगता है।



Click it and Unblock the Notifications