Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
खूबसूरत लुक के लिए लिप्स की शेप के अनुसार लगाएं लिपस्टिक, जानें लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
लिपस्टिक लगाना हर महिला को पसंद होता है। लिपस्टिक लगाने से किसी भी महिला का लुक चेंज हो जाता है। खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं लिपस्टिक लगाती है लेकिन कई बार लिप्स पर लिपस्टिक सही से लग नहीं पाती है जिससे सारा लुक खराब हो जाता है।

सही तरीके से लिपस्टिक लगाने से लुक में चार चांद लग जाते हैं। लिपस्टिक को हमेशा लिप्स के साइज के अनुसार लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं लिप्स की शेप के अनुसार कैसे लगाएं लिपस्टिक।

बॉटम हैवी लिप्स
जिन महिलाओं के बॉटम लिप्स हैवी होते है लिपस्टिक लगाने के बाद अपर लिप्स पतले नजर आते हैं जिससे लुक खूबसूरत नजर नहीं आता है। फुलर लिप्स लुक के लिए दो तरह से लिपस्टिक लगा सकते हैं। फुलर लिप्स के लिए अपर लिप्स के किनारों के बाहर लिप लाइनर लगाएं। इसके बाद ग्लॉस लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इससे आपको फुलर लिप्स लुक मिलेगा।
बॉटम लिप्स को पतला दिखाने के लिए निचले होंठो के किनारे के अंदर से लिप लाइनर लगाएं। डार्क कलर के लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए इससे आपके बॉटम लिप्म कम हैवी नजर आएंगे।

पतले लिप्स
अगर आपके पतले लिप्स है तो आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। पतले लिप्स की महिलाओं को लिप्स के किनारे के ऊपर लिपलाइनर लगाना चाहिए। लिप्स के आउट लाइन को राउंड शेप दें। लिप लाइनर लगाने के बाद डार्क शेड की लिपस्टिक लगाएं। लिप लाइनर हमेशा लिपस्टिक के कलर का होना चाहिए। लिपस्टिक लगाने के बाद ब्रश से लिप को हल्का सा रब करें इससे आपके लिप्स फुलर नजर आएंगे।

टॉप हैवी लिप्स
जिन महिलाओं के अपर लिप्स हैवी होते है और बॉटम लिप्स पतले लिपस्टिक लगाने के बाद अपर लिप्स ज्यादा मोटे नजर आते हैं वहीं लोअर लिप्स काफी पतले नजर आते हैं। खूबसूरत लिप शेप के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। लिप लाइनर लगाने के बाद अपर लिप्स पर लाइट शेड का इस्तेमाल करें। वहीं लोअर लिप्स पर सेम शेड का हल्का डार्क कलर का इस्तेमाल करें। इसके बाद सेंटर और लोअर लिप्स पर न्यूड आईशैडो डेब करें इससे आपके दोनों लिप्स बराबर नजर आएंगे।

ओवरलार्ज लिप्स
ओवरलार्ज लिप्स चेहरे पर सबसे ज्यादा नोटिस होते हैं। ओवरलार्ज लिप्स पर लाइट लिप कलर के साथ रिच मैच लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। लाइट शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से लिप्स सॉफ्ट को परफेक्ट नजर आएंगे। अगर सबकी नजर आपके ओवरलार्ज लिप्स पर जाती है तो आप नेचुरल लिप्स शेप के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल हमेशा लिप लाइन के अंदर करें। लिप्स पर हमेशा लाइट कलर का इस्तेमाल करें। इससे आपके लिप्स नेचुरल नजर आएंगे।

अनइवन लिप्स
अनइवन लिप्स पर वी शेप बनाने के लिए लिप लाइनर को होंठों के छोटे किनारें पर लगाएं। अपर लिप्स के दोनों तरफ किनारें पर लाइन बनाएं। इसके बाद बॉटम लिप्स के लेफ्ट साइड से लिप लाइनर ललगाएं। इसके बाद सेम ऐसे लिप्स के राइट साइड लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे आपको पॉप लिप्स लुक मिलेगा।

फ्लैट लिप्स
फ्लैट लिप्स पर अपर साइड बो शेप नहीं होती है जिससे लिपस्टिक लगाने के बाद मनचाहा लुक नहीं मिलता है। पॉप लिप लुक के लिए लिप लाइनर से लिप्स पर कर्व बनाएं। लिप लाइनर से एम शेप बनाएं। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। फ्लैट लिप्स पर डार्क कलर की लिपस्टिक नहीं लगानी चाहिए। इससे लिप्स पतले नजर आते हैं। फ्लैट लिप्स पर लाइट कलर की लिपस्टिक का यूज करना चाहिए।

लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
-लिप शेप बनाने के लिए लिप्स पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए।
- फाउंडेशन लागने से आपके लिप्स फुलर नजर आएंगे।
-लिप्स को शेप देने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
