Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खूबसूरत लिप्स के लिए लिपस्टिक लगाते समय इन गलतियों को न करें नजरअंदाज
किसी भी महिला की खूबसूरती बढ़ाने में लिपस्टिक का बहुत अहम रोल होता है। पार्टी, ऑफिस और शादी जैसे मौके पर लिपस्टिक किसी भी महिला की अपीयरेंस के लिए बहुत जरूरी होता है। चाहे आप लिपस्टिक का डार्क कलर या फिर न्यूड कलर का इस्तेमाल करें लिपस्टिक मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

लिपस्टिक लगाने के बाद डल चेहरे पर रौनक आ जाती है। इसलिए न केवल बढ़िया क्वालिटी की लिपस्टिक बल्कि इसे सही तरीके से भी लगाना चाहिए। कई बार लिपस्टिक लगाने के बाद भी चेहरे पर रौनक नहीं आती है इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपने लिपस्टिक को गलत तरीका से लगाया हो। इस लेख में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे।

मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो पर लगाएं मॉइश्चराइजर
इन दिनों मैट लिपस्टिक काफी ट्रेंड में है। मैट लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स हल्के ड्राई हो जाते है। लिपस्टिक लगाने से पहले आप होंठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपके लिप्स सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे। इससे आपके लिप्स खूबसूरत नजर आएंगे।

डार्क लिप्स पर कैसे लगाएं लिपस्टिक
डेड स्किन और पिग्मेंटेशन की वजह से लिप्स का कलर डार्क हो जाता है। ब्लैक लिप्स पर लिपस्टिक का कलर निखर कर नहीं आता है। ऐसे में आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर कंसीलर और फाउंडेशन का बेस लगाएं। इसके बाद लिप्स पर अपनी मनपसंद लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके लिप्स खूबसूरत नजर आएंगे।

लिपलाइनर
परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए लिप लाइनर का यूज करना चाहिए। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से लिप्स की आउटलाइन बनाएं। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। लिप लाइनर हमेशा लिपस्टिक की शैड की मैचिंग का होना चाहिए। पतले लिप्स की महिलाएं बड़े और मोटे लिप्स के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिप ब्रश से लगाएं लिपस्टिक
कई बार लिपस्टिक को सीधे लिप्स पर लगाने से लिपस्टिक फैल जाती है ऐसे में आप ब्रश की मदद से लिपस्टिक लगा सकती हैं। ब्रश की मदद से आप अपने लिप्स को शेप दे सकती हैं। बहुत सी महिलाओं को ब्रश से लिपस्टिक लगाना नहीं आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रश से आप बहुत ही आसानी से लिपस्टिक लगा सकती हैं। ब्रश से लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश को होंठों के ऊपर वी आकार से शुरू करें। इसके बाद ब्रश की मदद से लिपस्टिक लिप्स के दोनों कोनों की ओर लगाएं। इसके बाद आप अपने नीचे के लिप्स पर ब्रश से लिपस्टिक लगाएं।

एक्सट्रा लिपस्टिक को हटाए
लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों पर लगी एक्सट्रा लिपस्टिक को हटाना जरूरी होता है। लिपस्टिक हटाने के लिए आप टिश्यू पेपर का उपयोग कर सकते हैं। टिश्यू पेपर लें इसे अपने लिप्स पर दबाएं इससे एक्स्ट्रा लिपस्टिक हट जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
