Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आजकल खूब चल रहा है नेगेटिव स्पेस मेकअप लुक
पलक झपकते ही ब्यूटी ट्रेंड बदलने लगे हैं। किसी ब्यूटी ट्रेंड के बारे में जानने से पहले ही एक नया ट्रेंड आ जाता है। नाखूनों को लेकर नया नेगेटिव स्पेस ट्रेंड चल रहा था जो कि अब आंखों और होठों के लिए भी इस्तेमाल होने लगा है। इसमें उस पूरे अंग के एक हिस्से को खाली छोड़ दिया जाता है। चूंकि, इसमें एक जगह को खाली छोड़ दिया जाता है इसी लिए इस ट्रेंड को नेगेटिव स्पेस का नाम मिला है। अब इस खाली जगह से आप होठों और आंखों पर क्या डिजाइन और लुक बनाते हैं, वही सबके आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

नेगेटिव स्पेस मेकअप लुक बनाने के तीन तरीके हैं। पहला और दूसरा उन लोगों के लिए है जो अभी मेकअप करना सीख ही रहे हैं। इसमें स्टिकी टेप या स्टेंसिल से आंख या होठों के एक हिस्से को ढक दिया जाता है और फिर बाकी के हिस्से पर मेकअप किया जाता है। तीसरा तरीका अनुभवी लोग ही आजमा सकते हैं। इसमें कंसीलर से खाली रखने वाले हिस्से को ढक दिया जाता है। ये तरीका तो प्रैक्टिस और अनुभव से ही आता है।
आप आंखों, होठों और नाखूनों पर नेगेटिव स्पेस लुक बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इस लुक को पाने के आसान स्टेप्स के बारे में।
आंखों के लिए क्या चाहिए
आई प्राइमर/कंसीलर
जैल या लिक्विड ब्लैक आईलाईनर
टेप या स्टेंसिल
मस्कारा
कैसे करें
सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर लगा लें। इसकी जगह आप आईशैडो बेस के लिए कंसीलर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आईलिड के बीच में ऊपर की ओर टेप या स्टेंसिल लगाएं।
आई लाईनर को आंखों के एक किनारे से दूसरे किनारे तक लगाएं।
अब आंखों के सिरे से ऊपर की ओर लाईनर लगाएं और पहले वाली लाईन से उसे जोड़ दें।
इसके बीच की खाली जगह को लाईनर से भर दें।
इसके सूखने के बाद टेप या स्टेंसिल हटा दें।
अब आईलैशेज पर मस्कारा लगाएं।
होंठों के लिए क्या चाहिए
लिप बाम
टेप या स्टेंसिल
ब्लैक मैट लिपस्टिक
कैसे करें
पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं
अब थोड़ा नीचे की ओर टेप या स्टेंसिल लगाएं
होंठों पर लिपस्टिक लगाएं
हल्के से टेप या स्टेंसिल को हटा दें



Click it and Unblock the Notifications
