Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नवरात्रि पर डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये आई मेकअप
फेस्टिव सीजन में खूबसूरत लुक के लिए खूबसूरत मेकअप बहुत जरुरी है। नवरात्रि के नौ दिनों डांडिया नाइट तो कहीं दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। डांडिया नाइट में महिलाएं मेकअप करके जाना पसंद करती है। कोरोना वायरस अभी भी खत्म नहीं हुआ है। वायरस से बचने के लिए मेकअप के बाद मास्क कैरी करना जरुरी है। खूबसूरत लुक के लिए खूबसूरत आई मेकअप होना जरुरी है। आज हम आपके लिए लाएं है ट्रेंडी आई मेकअप।

ब्राउन स्मोकी आई मेकअप
नवरात्रि के दौरान महिलाएं अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप ब्राउन स्मोकी आई मेकअप कर सकती है। इन दिनों ब्राउन स्मोकी आई मेकअप काफी ट्रेंड में है। ब्राउन स्मोकी आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले लाइट ब्राउन आईशैडो लगाएं। इसके बाद आई लिड्स पर डार्क ब्राउन कलर का इस्तेमाल करें। इसके बाद बाद मस्कारा लगाकर अपना आईमेकअप कंप्लीट करें।

सिल्वर आई मेकअप
इनदिनों सिल्वर मेकअप काफी ट्रेंड में मलाइका अरोड़ा से लेकर हिना खान सिल्वर आई मेकअप करना पसंद करती हैं। आप भी नवरात्रि में स्टनिंग और खूबसूरत लुक के लिए सिल्वर आई मेकअप कर सकती है। सिल्वर आई मेकअप करने के लिए पहले आंखों पर लाइट आईशैडो लगाएं। इसके बाद सिल्वर आई शैडो लगाएं। आई शैडो लगाने के बाद मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें।

ग्रीन आई मेकअप
फेस्टिव सीजन में शाइन करने के लिए आप ग्रीन आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन आई मेकअप करने के लिए आप हिना खान के इस लुक को फॉलो कर सकते है। हिना खान ने डार्क ग्रीन आई मेकअप किया है जो उनके लुक में चार चांद लग रहा है। ग्रीन आई मेकअप करने लिए सबसे पहले लाइट आईशैडो लगाएं। इसके बाद डार्क ग्रीन कलर का शिमरी आईशैडो को लाइनर की तरह लगाएं।

पिंक आई मेकअप
फेस्टिव सीजन में खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए आप पिंक आई मेकअप कैरी कर सकती है। पिंक मेकअप करने के लिए सबसे पहले आंखों पर पिंक आईशैडो लगाएं। लाइट पिंक आईशैडो लगाने के बाद आई लिड पर डार्क पिंक आईशैडो लगाएं। इसके बाद मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। स्टनिंग लुक के लिए आप लाइनर भी लगा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
