Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
देबिना बनर्जी से सीखें बिना फाउंडेशन के फ्लॉलेस मेकअप, स्टेप बाए स्टेप करें फॉलो
महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करती है। गर्मियों में मेकअप महिलाओं को खास पसंद नहीं होता है, क्योंकि इस मौसम में मेकअप चेहरे पर ज्यादा समय तक नहीं रहता हैं। पसीने की वजह से मेकअप खराब हो जाता है। महिलाएं मेकअप करने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बिना फाउंडेशन का इस्तेमाल करें मेकअप किया जा सकता है। एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपना मेकअप ट्यूटोरियल शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बिना फाउंडेशन यूज करें फ्लॉलेस मेकअप किया है। आप भी इन स्टेप को फॉलो कर गर्मियों में बिना फाउंडेशन के मेकअप कर सकती हैं।

स्टेप 01- बिना फाउंडेशन मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा फेसवॉश से साफ कर लें। चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद आखों के नीचें और लिप्स के बाद कंसीलर लगाएं। कंसीलर लगाने से डार्क सर्कल छिप जाते है। कंसीलर लगाने के बाद इसे ब्लैंड करें। कंसीलर को ब्लैंड करने के लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप 02- कंसीलर लगाने के बाद आप फेस कंटूरिंग करें। एक्ट्रेस ने वीडियो में अपने चीक्स और नाक पर कंटूरिंग की है। कंटूरिंग करने के बाद आंखों पर लाइट शेड का आईशैडो लगाएं।
स्टेप 03- कंटूरिंग के बाद ब्लशर लगाएं। आप लाइट पिंक कलर का ब्लशर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चीक्स पर ब्लशर लगाने के बाद आप अपनी नाक पर भी हल्का सा ब्लशर लगा सकती हैं।
स्टेप 04- कंटूरिंग और ब्लशर लगाने के बाद आप अपनी आईब्रो को शेप दें। आईब्रो को शेप देने के लिए आप ब्राउन कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद मस्कारा लगाएं।
स्टेप 05- इन दिनों हाइलाइटर मेकअप का खास हिस्सा बन गया है। आई मेकअप और ब्लशर लगाने के बाद फाइन लुक के लिए आप हाईलाइटर का इस्तेमाल करें। आप अपने चीक बोन्स पर हाइलाइटर लगाएं। इसके बाद आप नोज ब्रिज पर हाइलाइटर लगाएं। इसके बाद पिंक लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।



Click it and Unblock the Notifications
