Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
शादी पार्टी में 10 मिनट में करना है मेकअप तो फॉलों करें ये स्टेप बाय स्टेप गाइड
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। वेडिंग सीजन में कई शादियों में जाना होता है। हर बार शादी में जाने के लिए ऑफिस से ऑफ लेना आसान काम नहीं होता है। शादी में जाने पहले ऑफिस का काम करना इसके बाद थोड़े से टाइम में तैयार होकर पार्टी में जाना काफी मुश्किल काम होता है।

अगर आपके पास भी शादी पार्टी जाने से पहले मेकअप के लिए ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता है तो आप इन स्टेप की मदद से जल्दी मेकअप कर सकते हैं। खूबसूरत मेकअप के लिए ये स्टेप बाय स्टेप गाइड।

मेकअप बेस
खूबसूरत मेकअप लुक के लिए चेहरे पर परफेक्ट मेकअप बेस बनाना बहुत जरुरी होता है। मेकअप बेस बनाने के लिए चेहरे पर फाउंडेशन की जरुरत है। बेस बनाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाकर उसे ब्लेंड कर लें।

ब्लशर लगाएं
मेकअप बेस लगाने के बाद गालों पर ब्लश लगाएं। इन दिनों पिंक ब्लशर काफी ट्रेंड में है। खूबसूरत लुक के लिए गालों पर पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने से चेहरे पर ग्लो आएगा। ब्लशर लगाने से चेहरे पर सिल्की फिनिश लुक मिलेगा।

आई मेकअप
मेकअप के दौरान सबसे ज्यादा टाइम आई मेकअप में लगता है। जल्दी मेकअप करने के लिए आप आंखों पर शिमरी आईशैडो का लगाएं। इसके बाद लाइनर मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। मस्कारा लगाने से पलके घनी और लंबी नजर आएंगी।

लिपस्टिक
आई मेकअप करने के बाद आप लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन में खूबसूरत और स्टनिंग लुक के लिए आप बोल्ड कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। आप रेड या फिर पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
