Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस फेस्टिव सीजन स्मोकि आई मेकअप नहीं ट्राई करें ट्रेंडी मेटालिक आई मेकअप
स्मोकि आईज मेकअप का ट्रेंड कम हो चुका है, इन दिनों मेटालिक आई मेकअप का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मेटालिक आई मेकअप कैरी कर रही है। फेस्टिव सीजन में आप भी मेटालिक आई मेकअप ट्राई कर सकते हैं। शादी पार्टी और फेस्टिव सीजन में मेटालिक आई मेकअप परफेक्ट है। मेटालिक आई मेकअप ग्लैमरस और खूबसूरत लुक देता है। मेटालिक आई मेकअप करने के लिए आपके पास मेटाइल आईशैडो होने जरुरी है। मेटालिक आई मेकअप में ज्यादा शिमरी यूज करने से मेकअप खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप मेटालिक आई मेकअप।

प्राइमर का इस्तेमाल
मेटालिक आई मेकअप करने के लिए आइ लिड्स पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से मेटालिक आई मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। आंखों पर डायरेक्ट आईशैडो लगाने से आईशैडो लंबे समय तक नहीं रहता है। आईशैडो लगाने से पहले आइलिड्स पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से बाद आईशैडो अच्छे से सेट होता है।

आई मेकअप का बेस
मेटालिक आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले बेस बना लें। आई मेकअप का बेस बनाने के लिए मैट आईशैडो का इस्तेमाल करें। अगर आप गोल्डन मेटालिक आई मेकअप कर रहे है तो ब्राउन कलर से बेस बनाएं। सिल्वर आई मेकअप के लिए लाइट आईशैडो से बेस बनाएं।

मेटालिक आईशैडो को ब्रश की जगह उंगलियों से लगाएं
मेटालिक मेकअप करना आसान नहीं है। मेटालिक आई मेकअप के दौरान आईशैडो चेहरे पर गिर सकता है जिससे आपका मेकअप लुक खराब हो सकता है। परफेक्ट मेटालिक मेकअप लुक के लिए अपनी उंगिलयों से मेटालिक आईशैडो लगाएं। आईशैडो को अपनी फिंगर पर लेकर आई लिड्स पर लगाएं।

डेफिनेशन
मेटालिक आई मेकअप जल्दी से उभरकर नहीं आता है। मेटालिक मेकअप के लिए डेफिनेशन एड करें। डेफिनेशन एड करने से मेटालिक मेकअप उभरकर आता है। डेफिनेशन करने के लिए काजल से वॉटर लाइन पर लाइन करें। इसके बाद अपनी उपर की लैश लाइन पर एक पतला सा लाइनर स्ट्रोक लगाएं। इससे मेटाालिक आई मेकअप उभरकर नजर आएगा।

ब्लेंड करें
अच्छा मेकअप करने के लिए ब्लेंड करना बहुत जरुरी होता है। फाउंडेशन लगाएं या फिर आईशैडो लगाएं उसे ब्लेंड करना बहुत जरुरी होता है। ब्लेंड करने से मेकअप निखर जाता है। मेटालिक मेकअप करने के दौरान एक ब्रश लें उसे हल्का सा गीला करें। इसके बाद लोअर लेश पर आईशैडो को प्रेस करें। इसके बाद आंखों को इन कॉर्नर्स से ब्लेंड करें। इसके बाद मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने के बाद कॉटन से आंखों के आस पास के हिस्से को साफ कर लें। आंखों को साफ करने के बाद लोअर लैश पर मस्कारा लगाएं। इस फेस्टिव सीजन आप मेटालिक आई मेकअप जरुर ट्राई करें।



Click it and Unblock the Notifications
