Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
केकी मेकअप को इन स्मार्ट टिप्स की मदद से एक्सपर्ट की तरह करें फिक्स
महिलाएं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। मेकअप करना बहुत ही सामान्य काम लगता है। बहुत सी महिलाओं को लगता है कि मेकअप करने के लिए चेहरे पर केवल फाउंडेशन, कंसीलर, लिपस्टिक, काजल और प्राइमर को लगाना होता है। मेकअप करना जितना आसान लगता है असल में मेकअप करना इतना आसान काम नहीं है। कई बार मेकअप करने के बाद मेकअप केकी लगता है। केकी मेकअप किसी को भी पसंद नहीं आता है। केकी मेकअप फटा हुआ दिखता है जो कि सारे लुक को खराब कर देता है। कई बार पसीने और मेकअप करने की कम जानकारी की वजह से केकी मेकअप हो जाता है। मेकअप करने के बाद केकी लुक को कम करने के लिए आप इन टिप्स की मदद से केकी मेकअप को ठीक कर सकते हैं। अगर आप अपना केकी मेकअप ठीक करना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आपको कभी भी अपना केकी मेकअप रिमूव नहीं करना पड़ेगा।

फाउंडेशन को करें ब्लेंड
स्मूद और अच्छा मेकअप लुक के लिए फाउंडेशन के ब्लेंड करना बहुत जरुरी होता है। फाउंडेशन लगाने के बाद इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक फाउंडेशन अच्छे से सेट ना हो जाए। अगर फाउंडेशन के बाद स्किन फटी फीट लग रही है तो आप ब्लेंडर से फाउंडेशन को ब्लेंड करें। 5 मिनट तक इसे ब्लेंड करें आपका फाउंडेशन अच्छे से सेट हो जाएगा।

मॉइश्चराइजर
केकी मेकअप के बाद उसे हटाकर दोबारा मेकअप करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मेकअप करने में बहुत समय लगता है ऐसे में मेकअप हटाना इतना आसान काम नहीं है। अगर आपका मेकअप केकी हो जाता है तो आप मॉइश्चराइजर की मदद से केकी मेकअप को ठीक कर सकते हैं। आप मॉइश्चराइजर को ब्लेंडर से चेहरे पर लगाएं। अच्छे से ब्लेंड करें आपका केकी मेकअप ठीक हो जाएगा।

सही ब्लेंडर का इस्तेमाल करें
मेकअप करने के लिए सही ब्लेंडर का होना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि फाउंडेशन ब्लेंडर से ही सेट होता है। मेकअप ब्लेंड करने के लिए ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल करना चाहिए। स्पंज और ब्रश की मदद से मेकअप को आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है। इन दिनों मेकअप ब्लेंड करने के लिए स्पंज काफी अच्छा माना जाता है। स्पंज से मेकअप सेट करने के लिए स्पंज को हल्का गीला करना चाहिए। इसके बाद फाउंडेशन आराम से चेहरे पर ब्लेंड हो जाता है।

सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल
कई बार मेकअप करने के बाद चेहरा हैवी नजर आता है। अगर आपको भी अपना मेकअप हैवी लगता है तो आप कुछ समय रुककर चेहरे पर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल मेकअप सेट होने के बाद ही करना चाहिए। सेटिंग स्प्रे की मदद से मेकअप अच्छे से सेट हो जाता है।

ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल
कई बार ऑयली स्किन पर मेकअप करते समय मेकअप केकी हो जाता है। चेहरे से ऑयल हटाने के लिए आप ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन ब्लेंड करें। आपको स्मूद मेकअप बेस मिलेगा। ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करने से मेकअप केकी नहीं लगता है।

ब्लेंडर स्पंज का करें इस्तेमाल
खूबसूरत और स्मूथ मेकअप लुक के लिए ब्लेंडर स्पंज का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा माना जाता है। स्पंज से मेकअप आसानी से ब्लेंड हो जाता है। केकी मेकअप से बचने के लिए फाउंडेशन को ब्लेंड करना बहुत जरुरी है। मेकअप के दौरान फाउंडेशन ब्लेंड नहीं होता है जिससे मेकअप केकी होने लगता है। केकी मेकअप से बचने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
