Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लैक्मे फैशन वीक में अनन्या पांडे का लेटेस्ट मैट मेकअप लुक रहा रॉक, फॉलो करें ये स्टेप
लैक्मे फैशन वीक में आयोजित डिजिटल फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर रुचिका सचदेव ने अपना कलेक्शन पेश किया। एक्ट्रेस अनन्या पांडे रुचिका के लिए शो स्टॉपर बनी है। बता दें कि अनन्या पांडे लैक्मे एबस्ल्यूट की ब्रांड अंबेस्डर हैं। इस बार ग्रैंड फिनाले में ब्राइट और मैट कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि आउटफिट पर मैच कर रहा है। डिजाइनर ने अपने कलेक्शन में पेस्टल पिंक, आईस ब्लू, पिस्ता सफेद और लाइट येलो कलर का इस्तेमाल किया है जो कि समर सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है।

लैक्मे फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के मझगांव में हुआ है। रनवे पर शो स्टॉपर बनी अनन्या पांडे प्लीटेड स्कर्ट के साथ फुल स्लीव क्रॉप टॉप में नजर आईं हैं। अनन्या पांडे के आउटफिट के साथ साथ उनका मेकअप भी उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। अनन्या पांडे जैसा मेकअप लुक कैरी करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो।

स्टेप 1- मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें, फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने चेहरे पर स्मूद मेकअप लुक आता है। इसके बाद चेहरे पर सीरम ऑयल फाउंडेशन लगाएं।
स्टेप 2- चेहरे पर फाइन लुक के लिए कंसीलर लगाएं। आंख के नीचे और चेहरे के दाने पर कंसीलर लगाकर ब्लेंड करें। कंसीलर लगाने के बाद डार्क शेड से चेहरे की कोंटूरिंग करें। इसके बाद शिमरी आईशैडो का इस्तेमाल कर आई मेकअप करें। अनन्या पांडे ने गोल्डन कलर का शिमरी आईशैडो लगाया हुआ है। इसके बाद आंखों के नीचे ब्राउन आईशैडो का इस्तेमाल करें। लाइनर लगाएं और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें।
स्टेप 3- आई मेकअप करने के बाद अपने गालो पर लाइट शैड का ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने के बाद चीक बोन्स पर हाईलाइटर लगाएं। चीक बोन्स के बाद अपने लिप्स और नाक पर हाईलाइटर लगाएं। हाईलाइटर लगाने के बाद इंडी मरुन लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।



Click it and Unblock the Notifications
