Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
वो संकेत जो बताते है आपके मेकअप प्रोडक्टस हो चुके है एक्सपायर
हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है, एक्सपायरी का मतलब एक निश्चित तारीख, जिसके बाद चीज इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाती। बात करें मेकअप प्रोडक्टस की तो इनकी भी एक्सपायरी डेट होती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि या तो हम ब्यूटी प्रोडक्टस की शेल्फ लाइफ को चेक करना भूल जाते है या फिर कई प्रोडक्ट ऐसे होते है जिन पर लिखी लैंग्वेज हम समझ नहीं पाते। और एक्सपायरी डेट की जानकारी के अभाव में हम वो प्रोडक्ट यूज करते जाते है। जिसका परिणाम आपकी स्कीन को भुगतना पड़ता है। तो यहां हम आपको वो आसान तरीके बताने जा रहे है, जिनसे आप जान पाएंगी कि आपके मेकअप प्रोडक्ट्स यूज करने लायक हैं या नहीं।

खूश्बू कम बदबू ज्यादा आए
किसी प्रोडक्ट की गंध से उसकी शेल्फ लाइफ के बारे में अच्छे से पता लगाया जा सकता है। जैसे कि, अगर आपके आईलाइनर और मस्कारा में से गैसोलीन जैसी गंध आ रही है, तो आपको उन प्रोडक्ट्स को अपनी मेकअप किट से हटाकर कचरे के डिब्बे में ड़ालने की जरूरत है। क्यूंकि अगर आपने उन्हें यूज किया तो वे आंखों में एलर्जी या जलन पैदा कर सकते है। इसलिए आज ही अपने वार्डरोब से सारे ब्यूटी प्रोडक्ट निकाले और उन्हें सूंघकर पता करें कि वो इस्तेमाल करने लायक है या नहीं।
टेक्सचर का रखें खास ध्यान
ब्यूटी प्रोडक्टस के टेक्सचर का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। यानि अगर आपका कोई प्रोडक्ट क्रीमिश है, लेकिन इस्तेमाल के दौरान अगर आपको उसमें कुछ दाने नजर आए या वो सूख जाए तो समझ जाइए कि आपका ये प्रोडक्ट एक्सपायर हो चुका है। ऐसे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए खुद को बचाने के लिए इन्हें यूज़ न करें।
रंग बदल जाए
अगर आपके किसी मेकअप प्रोडक्ट का रंग पहले की तुलना में अलग नजर आए तो इसे अनदेखा ना करें। क्यूंकि ये संकेत है जो बताता है कि आपका प्रोडक्ट यूज करने लायक नहीं है, वो अब एक्सपायर हो चुका है। ऐसे में आपको तुरंत प्रभाव को उस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।
गुच्छेदार प्रोडक्ट से बचें
अगर आपको अपने ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे कि फाउंडेशन,आईलाइनर और मस्कारा गुच्छे या सामान्य से अधिक गाढ़ापन दिखाई दें, तो उन्हें यूज़ न करें। क्यूंकि गुच्छे इस बात का संकेत हैं कि आपके प्रोडक्ट में बैक्टीरिया पनप रहे हैं और उन्हें रिप्लेस करने का समय आ गया है।
अलग लेयर बनने पर
क्या आप जानते है कि सिर्फ क्रीम और लिक्विड प्रोडक्ट्स ही एक्सपायर नहीं होते, बल्कि पाउडर बेस प्रोडक्ट्स जैसे कि फेस पाउडर या आई शेडो भी एक्सपायर हो जाते हैं। यानि अगर आपके पाउडर प्रोडक्ट्स पर एक ग्रे फिल्म या चॉक जैसी लेयर नजर आ रही है, तो ये संकेत है जो ये बताते है कि आपके प्रोडक्ट खराब हो गए हैं और अब उन्हें इस्तेमाल करना यानि स्किन एलर्जी को बुलावा देना है।
व्हाइट स्पॉट को ना करें नजरअंदाज
आपके लिप लाइनर या आईलाइनर के लुक और उनकी टिप पर अगर आपको सफेद धब्बे नजर आए, तो इसका मतलब ये है, कि आपको उन प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट चैक करनी चाहिए। क्यूंकि अगर ये प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो गए है लेकिन फिर भी आप इनका लगातार यूज कर रहे है तो इससे आपको इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए इनका इस्तेमाल करना तुरंत प्रभाव से बंद कर दें।
मिक्स करने के बाद भी नजर आए अलग
कई बार मेकअप थिक होने के कारण जम जाते है। ऐसे में वो अलग-अलग नजर आने लगते है। इसलिए ये जरूरी है कि जब भी आप प्रोडक्ट यूज करें उसे पहले अच्छे से हिलाए। और इसके बाद भी अगर प्रोडक्ट फॉर्मूला आपस में ब्लेंड नहीं होता और पानी के ऊपर तैरते हुए ऑइल जैसा दिखता है, तो इसका मतलब ये है कि उन प्रोडक्ट को अपने ब्यूटी वार्डरोब से फेंकने का वक्त आ गया है।



Click it and Unblock the Notifications
